भोपाल

Navaratri 2022 : एमपी के इस गांव में लगती है मां की 'कचहरी', देवी करती है सच - झूठ का फैसला, अद्भुत है ये मंदिर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 04:02 PM IST

 Mp : सागर जनपद के गांव करैया में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां कोर्ट लगती है। मां अंजनी पवन सुत हनुमान के साथ यहां विराजमान हैं। इस मंदिर को श्रद्धालु कचहरी मंदिर के नाम से पुकारते हैं। भक्त मां के दरबार में कानूनी झगड़ों की अपील दायर करते हैं। कहते हैं इनपर मां सटीक फैसला सुनाती है।

Image

सागर जनपद के गांव करैया में एक चमत्कारी मंदिर है।

KEY HIGHLIGHTS
सागर जनपद के गांव करैया में मां अंजनी पवन सुत हनुमान के साथ विराजमान हैं
भक्त मां के दरबार में कानूनी झगड़ों की अपील दायर करते हैं
भक्तों की अर्जी पर बहस होने के बाद सत्य का फैसला सुनाया जाता है

Mp Navaratri 2022 : मध्यप्रदेश के सागर जनपद में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां कोर्ट लगती है। गांव करैया में मां अंजनी पवन सुत हनुमान के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर को श्रद्धालु 'कचहरी मंदिर' के नाम से पुकारते हैं। यहां इंसानों के विवादों का भी मां फैसला करती हैं। मंदिर की खास बात ये है कि भक्त मां के दरबार में कानूनी झगड़ों की अपील दायर करते हैं। जिस पर मां सटीक फैसला सुनाती है। ऐसी मान्यता है कि रात्रि में 12 बजे के बाद यहां पर इंसानों के आने पर रोक है। इसके पीछे की वजह दंतकथाओं में ये बताई जाती है कि रात में मां की कचहरी में देवता आते हैं। इसके बाद भक्तों की अर्जी पर बहस होने के बाद सत्य का फैसला सुनाया जाता है। मंदिर को लेकर ये बात भी प्रचलित है कि यहां पर सच को न्याय मिलता है।

पहाड़ी पर स्थित है कचहरी मां का मंदिर

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सागर जनपद से करीब 35 किमी की दूरी पर जैसीनगर उपखंड के गांव करैया में छोटी पहाड़ी पर कचहरी मां का मंदिर स्थित है। हालांकि सच तो ये है कि, मंदिर मां अंजनी का है, जहां पर उनके साथ पुत्र हनुमान विराजित हैं। हालांकि मंदिर ज्यादा पुराना नहीं है। इसे लेकर इलाके में कथा प्रचलित है कि अंग्रेजी शासन काल के दौरान यहां के किसी शख्स को मां अंजनी ने सपने में आकर दर्शन दिए थे। इसके बाद मां ने उन्हें बताया कि, वह लुप्त अवस्था में यहां मौजूद हैं।

मां अंजनी की ख्याती दूर- दूर तक फैली है

बताया जाता है कि बाद में उस शख्स ने मां की तलाश शुरू की। इसके बाद करैया के जंगल में उन्हें मां अंजनी सहित उनके पुत्र हनुमान की प्रमिताएं मिलीं। जिन्हें बाद में गांव में मौजूद इस छोटी सी पहाड़ी पर मंदिर बनाकर स्थापित किया गया। हालांकि मां का मंदिर कचहरी के नाम से कैसे प्रचलित हुआ। कबसे लोगों को मां के दरबार में न्याय मिलने लगा। इसके लेकर किसी के पास कोई सटीक जानकारी नहीं है। हां ये बात जरूर है कि, यहां मां के सामने सच्चे इंसान को अर्जी लगाने के बाद न्याय मिलता है। यही वजह है कि मां अंजनी की ख्याती दूर- दूर तक फैली है। नवरात्रि के मौके पर मंदिर में भक्तों की बड़े पैमाने पर भीड़ जुटती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article