भोपाल

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका, करीबी प्रमोद टंडन ने की घर वापसी, कांग्रेस में लौटे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 11:19 PM IST

Madhya Pradesh Election: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार एक और प्रभावशाली नेता प्रमोद टंडन के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ऐसे नेताओं की संख्या छह हो गई है। इंदौर निवासी टंडन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे और उन्होंने हाल में भाजपा छोड़ दी थी।

Image

ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी प्रमोद टंडन कांग्रेस में शामिल

Photo : Twitter

Madhya Pradesh Election: मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। सिंधिया के करीबी और वफादार साथी प्रमोद टंडन ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। सिंधिया गुट के लए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। इस चुनाव में कई उन नेताओं ने वापस कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है, जो सिंधिया के साथ बगावत करके कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे।

छह नेताओं ने दिया सिंधिया को झटका

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार एक और प्रभावशाली नेता प्रमोद टंडन के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ऐसे नेताओं की संख्या छह हो गई है। इंदौर निवासी टंडन भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे और उन्होंने हाल में भाजपा छोड़ दी थी। टंडन और भाजपा से नाता तोड़ चुके दो अन्य स्थानीय नेताओं-रामकिशोर शुक्ला और दिनेश मल्हार को इंदौर में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में विधिवत शामिल किया गया।

माधवराव के जमाने से थे साथ

भाजपा से मोहभंग होने पर कांग्रेस में लौटने वाले टंडन, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके दिवंगत पिता माधवराव सिंधिया के वफादार समर्थकों में गिने जाते रहे हैं। वह उन नेताओं में शामिल थे जो वर्ष 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा कार्यसमिति के सदस्य समंदर पटेल (52) के 18 अगस्त को भोपाल में सैकड़ों समर्थकों के साथ फिर से कांग्रेस में शामिल होने के बाद टंडन कांग्रेस में लौटने वाले सिंधिया के छठे वफादार हैं। पटेल से पहले, मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य बैजनाथ सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ जुलाई में कांग्रेस पार्टी में फिर से शामिल हो गए थे। यादव 2020 से पहले कांग्रेस के शिवपुरी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article