देश

Video: खालिस्तान को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने दे दिया ऐसा बयान, मच गया हंगामा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 08:33 PM IST

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के पीएम को लेकर यह बयान दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि कई गुरुद्वारे ऐसे हैं, जो प​न्नू और निज्जर जैसों के कब्जे में हैं। वहां से लाखों डॉलर और पाउंड वो जो चढ़ावा चढ़ता है वो ट्रूडो की पार्टी को जाता है।

खालिस्तानी आतंकियों को लेकर इस समय भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर हैं। विपक्ष इस मामले में मोदी सरकार के साथ खड़ा है। इसी बीच कांग्रेस के एक सिख सांसद रवनीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह ने खालिस्तान को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे हंगामा मचा हुआ है।

कनाडा के पीएम पर बड़ा आरोप

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के पीएम को लेकर यह बयान दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि कई गुरुद्वारे ऐसे हैं, जो पन्नू और निज्जर जैसों के कब्जे में हैं। वहां से लाखों डॉलर और पाउंड वो जो चढ़ावा चढ़ता है वो ट्रूडो की पार्टी को जाता है। इनके मंत्रियों को जाता है। वहां मौजूद सारे हिंदुस्तानियों को उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

क्यों मचा है बवाल

दरअसल कनाडा के पीएम जब जी 20 सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आए थे, तब पीएम मोदी ने खालिस्तान को लेकर खरी-खरी सुना दी थी। जिसके बाद ट्रूडो जब कनाडा पहुंचे तो उन्होंने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का शक जता दिया और एक राजनयिक को देश छोड़ने का फरमान भी जारी कर दिया। जिसका भारत की ओर से कड़ा विरोध किया गया और भारत ने भी एक राजनयिक को निकाल दिया। इसके बाद भारत-कनाडा के बीच के संबंध खराब हो गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article