Agra SN Medical College: आगरा स्थित सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज और लेडी लॉयल विस्तारीकरण योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब इसे यूपी कैबिनेट की बैठक में पास करा लिए भेजा जाएगा। करीब 1000 करोड़ रुपये से एसएन मेडिकल कॉलेज अब एम्स रूप में विस्तार लेगा। लखनऊ में एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड कैंपस की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को देखकर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने इसे स्वीकृति दे दी है। इसका निर्माण कार्य दो चरण में होगा। पुराने भवन ध्वस्त किए जाएंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया विस्तारीकरण योजना में लगभग 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह लेडी लॉयल की जमीन मिलाकर करीब 45 एकड़ में तैयार होगा। पूरी योजना में 15 ब्लॉक बनेंगे। इसका निर्माण दो चरण में किया जाएगा।
