बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते Swiggy समेत खुलेंगे 5 IPO, 20 रु का होगा सबसे सस्ता शेयर !, रखें पूरी तैयारी

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 IPO खुलेंगे। इनमें सैजिलिटी इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, स्विगी लिमिटेड, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स (इंडिया) के इश्यू शामिल हैं।

Image

अगले हफ्ते 5 IPO खुलेंगे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते आएंगे 5 IPO
  • एक होगा एसएमई आईपीओ
  • 4 होंगे मेनबोर्ड के आईपीओ

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 IPO खुलेंगे। इनमें सैजिलिटी इंडिया, एसीएमई सोलर होल्डिंग्स, स्विगी लिमिटेड, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स (इंडिया) के इश्यू शामिल हैं। इनमें से केवल नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स (इंडिया) का IPO एसएमई कैटेगरी का है। वहीं बाकी चारों IPO मेनबोर्ड के हैं। आगे जानिए इन सभी की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

ये है सभी IPO की लिस्ट और डिटेल

IPO का नामकब खुलेगा IPOकब होगा बंदप्राइस बैंड (रु में)लॉट साइज (शेयर)
सैजिलिटी इंडिया5 नवंबर7 नवंबर28-30500
एसीएमई सोलर होल्डिंग्स6 नवंबर8 नवंबर275-28951
स्विगी 6 नवंबर8 नवंबर371-39038
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी7 नवंबर11 नवंबरअभी घोषित नहींअभी घोषित नहीं
नीलम लिनेन एंड गारमेंट्स 8 नवंबर12 नवंबर20-246000

IPO में निवेश से पहले इन चीजों पर करें गौर

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस पढ़ें

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसे कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल करना होता है। इसमें कंपनी के आईपीओ, उसकी वित्तीय डिटेल, भविष्य की संभावनाओं और मैनेजमेंट के बारे में अन्य बातों के अलावा सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है।

IPO के कारणों को चेक करें

कंपनियाँ IPO क्यों लाती हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं। कुछ कंपनियों को अपने बिजनेस के विस्तार और ग्रोथ के लिए फंड की आवश्यकता हो सकती है। कुछ देनदारियों को निपटाने के लिए पैसा जुटाना चाहती हों ऐसा संभव है।

वैल्यूएशन चेक करें

IPO का वैल्यूएशन एक अहम पहलू है। किसी कंपनी का वैल्यूएशन अधिक या कम हो सकता है। यदि IPO वैल्यूएशन कंपनी के शेयरों के इंटरनल प्राइस से बहुत अधिक है, तो कंपनी को अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनी कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि लिस्टिंग के बाद शेयर गिर सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article