बिजनेस

Bank Holidays This Week: इस हफ्ते कितने दिन तक बंद रहेंगे बैंक? देखें आरबीआई होलिडे लिस्ट

Bank Holidays This Week: इस हफ्ते रविवार, त्रिपुरा में क्षेत्रीय छुट्टी और चौथे शनिवार के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे। हालांकि, यूपीआई, एटीएम और नेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।

Image

इस हफ्ते 3 दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Photo : iStock

Bank Holidays This Week : अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह देश के प्रमुख सरकारी और निजी बैंक जैसे एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी अलग-अलग राज्यों और मौकों पर कुल 3 दिनों तक बंद रह सकते हैं। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, ज्यादातर राज्यों में बैंक हफ्ते में 4 से 5 दिन सामान्य रूप से खुले रहेंगे। आज 16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद हैं। आरबीआई के नियमानुसार, हर महीने के सभी रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसलिए आज बैंक शाखाओं में जाकर की जाने वाली कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

क्षेत्रीय छुट्टी और चौथे शनिवार के कारण काम रहेगा ठप

इस हफ्ते 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच बैंकों में एक क्षेत्रीय अवकाश और एक सप्ताहांत अवकाश पड़ रहा है।

  • 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर त्रिपुरा में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अगस्त (चौथा शनिवार): हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है। इस वजह से 22 अगस्त को देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

अगस्त के बचे हुए दिनों में आने वाले मुख्य त्योहार और छुट्टियां

चालू अगस्त महीने के बचे हुए दिनों में भी कई बड़े त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहेंगी।

  • 25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम के अवसर पर केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद (पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन) और तिरुवोनम के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में अवकाश रहेगा।
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 30 अगस्त (रविवार): महीने के अंतिम रविवार के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं जैसे यूपीआई (UPI), इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम (ATM) सेवाएं 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेंगी। आप घर बैठे या नजदीकी एटीएम के जरिए अपने जरूरी वित्तीय लेन-देन आसानी से निपटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article