क्रिकेट

बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत ने WTC उम्मीदों को लगाया पंख

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत ने बांग्लादेश के WTC की उम्मीदों को जगा दिया है। इसके पीछे उसके बाकी बचे मुकाबले हैं जो ज्यादातर घर पर होने वाले हैं। बाकी बचे 7 मैच में 4 मैच बांग्लादेश को घर पर खेलना है।

Image

बांग्लादेश क्रिकेट (साभार-x)

ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक जीत करने वाले बांग्लादेश ने WTC फाइनल की अपनी उम्मीदों को पंख लगा दिया है। इस जीत के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में भले उसको पोजीशन में बदलाव नहीं आया हो, लेकिन उसके प्वाइंट पर्सेंटेज में बढ़ोतरी हुई है। इस जीत के बाद भी बांग्लादेश की टीम चौथे पोजीशन पर बनी हुई है, लेकिन उसका प्वाइंट पर्सेंटेज 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है। यह इस सत्र में बांग्लादेश की 5 मैच में तीसरी जीत थी।

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को भारी नुकसान हुआ है। उसका प्वाइंट पर्सेंटेज 87.50 से गिरकर 77.77 पहुंच गया है। अब उसके और नंबर दो पर काबिज दक्षिण अफ्रीका में मामूली अंतर रह गया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्वाइंट पर्सेंटेज 75.00 है। न्यूजीलैंड की टीम 6 मैच के बाद 72.22 प्वाइंट पर्सेंटेज के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

बांग्लादेश की उम्मीदों को लगा पंख

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सत्र में बांग्लादेश टीम के 7 मुकाबले बचे हैं, जिसमें से 4 उसे अपने घर पर खेलना है। बांग्लादेश घर पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की मेजबानी करने वाला है। बाकी बचे 3 मुकाबले में एक उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इसके अलावा दो मैच की टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका से खेलना है।

इस सत्र में नजमुल हुसैन शांतो की टीम के अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए आगे की राह ज्यादा मुश्किल नहीं लग रही है। इस बार पिछले तीनों सत्रों की तुलना में जीत का अनुपात भी बेहतर है। उनके पास ओवल में होने वाले फाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका है, खासकर तब जब उनके अधिकांश बचे मैच घरेलू मैदान पर खेले जाने हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश का प्रदर्शन

2019-21: 7 मैच, 0 जीत, 1 ड्रॉ, 6 हार

2021-23: 12 मैच, 1 जीत, 1 ड्रॉ, 10 हार

2023-25: 12 मैच, 4 जीत, 8 हार

2025-27 : 5 मैच, 3 जीत, 1 हार, 1 ड्रॉ

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article