बिजनेस

5 साल की FD पर मिल रहा 8.50% तक का तगड़ा ब्याज, सीनियर सिटिजन को यहां मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

5-Year FD Interest Rates: FD पर ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं। खासकर सीनियर सिटिजन को एफडी पर सामान्य नागरिकों से ज्यादा फायदा मिल रहा है।

Image

5 साल की एफडी पर मिल रहा तगड़ा ब्याज (AI Generated Image)

5-Year FD Interest Rates: सीनियर सिटिजन के लिए FD काफी आकर्षक मानी जाती है, क्योंकि कई बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में बुजुर्ग निवेशकों को अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर करते हैं। अगर आप भी अपनी बचत को 5 साल की FD में लगाने की योजना बना रहे हैं तो निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है।

एफडी पर मिलेगा 8.50% तक का ब्याज

वर्तमान में कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की FD पर सीनियर सिटिजन को 8.50% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। सामान्य ग्राहकों के लिए भी इन बैंकों की ब्याज दरें आकर्षक हैं। ऐसे में लंबी अवधि के निवेश के लिए ये बैंक उन निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं, जो पारंपरिक बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दर तलाश रहे हैं।

कौन-सा बैंक दे रहा कितना ब्याज

Suryoday Small Finance Bank

इस लिस्ट में Suryoday Small Finance Bank सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल है। बैंक 5 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 8.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज दर 8.50% रखी गई है।

Jana Small Finance Bank

इसी तरह, Jana Small Finance Bank भी अपने ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 7.77% ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन के लिए यही ब्याज दर 8.00% तक पहुंच जाती है।

Utkarsh Small Finance Bank

Utkarsh Small Finance Bank भी 5 साल की FD पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7.00% और सीनियर सिटिजन के लिए 7.50% ब्याज दे रहा है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजन
Suryoday Small Finance Bank8.25%8.50%
Jana Small Finance Bank7.77%8.00%
Utkarsh Small Finance Bank7.00%7.50%

सीनियर सिटिजन को क्यों मिलता है ज्यादा ब्याज?

बैंकों की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी बचत पर बेहतर नियमित आय उपलब्ध करवाना भी है। रिटायरमेंट के बाद जिन लोगों के पास नियमित वेतन नहीं होता, उनके लिए FD से मिलने वाला ब्याज आय का एक स्रोत बन सकता है।

हालांकि, FD पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री नहीं होता। निवेशक को अपनी टैक्स स्लैब और लागू नियमों के आधार पर FD से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देय हो सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले टैक्स के प्रभाव को भी समझना जरूरी है।

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

5 साल की FD को लंबे समय का निवेश माना जाता है। इसलिए पूरी बचत को एक ही FD में लॉक करने से पहले अपनी जरूरतों का आकलन कर लेना चाहिए। अगर भविष्य में अचानक पैसे की जरूरत पड़ सकती है, तो पूरी रकम को एक साथ लंबी अवधि की FD में लगाने के बजाय अलग-अलग अवधि की FD में बांटना एक विकल्प हो सकता है।

इसके अलावा, ब्याज दरें समय के साथ बदल सकती हैं। इसलिए FD बुक करने से ठीक पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या शाखा से लेटेस्ट ब्याज दरों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article