बिजनेस

Record Date: अगले हफ्ते कोल इंडिया, HUL, डाबर समेत 36 शेयरों की रिकॉर्ड डेट, मिलेंगे बोनस शेयर और डिविडेंड

Record Date: अगले हफ्ते कई कंपनियों की रिकॉर्ड डेट है। इनमें बोनस शेयर और डिविडेंड शामिल है। कंपनियों की लिस्ट में कोल इंडिया, HUL, डाबर शामिल हैं।

Image

36 शेयरों की रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते 36 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट
  • कोल इंडिया, HUL, डाबर भी शामिल
  • मिलेगा स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर और डिविडेंड

Record Date: नवंबर महीने के करीब आते-आते कई कंपनियों ने अहम कॉर्पोरेट एक्शन के ऐलान किए। इनमें स्टॉक स्प्लिट, बोनस शेयर जारी करना, इंटरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड शामिल हैं। इनमें से कई अहम चीजों की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। यहां हम आपको बताएंगे कि किस तारीख को कौन सी कंपनी की किस चीज के लिए रिकॉर्ड डेट है।

ये भी पढ़ें -

रिकॉर्ड डेट - 04 नवंबर 2024

  • कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) - कंपनी 24 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • कजारिया सेरामिक्स - कंपनी 5 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • पतंजलि फूड्स - कंपनी 8 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • ओबेरॉय रियल्टी - कंपनी 2 रुपये इंटरिम डिविडेंड देगी

रिकॉर्ड डेट - 05 नवंबर 2024

  • केयर रेटिंग्स - रेटिंग एजेंसी 7 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • कोल इंडिया - ये पीएसयू 15.75 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • डॉ लाल पैथलैब्स - कंपनी 6 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • प्रीमियर पॉलीफिल्म - कंपनी 5 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • सास्केन टेक्नोलॉजीज - कंपनी 12 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • सिस्टमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेज - कंपनी 1 शेयर को 10 शेयर में स्प्लिट करेगी

रिकॉर्ड डेट - 06 नवंबर 2024

  • अजंता फार्मा - कंपनी 28 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • ऑलडिगी टेक - कंपनी 30 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • सीएंट लिमिटेड - कंपनी 12 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर - कंपनी 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड और 19 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट- कंपनी 8 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया - पीएसयू 1 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • सियाराम सिल्क मिल्स - कंपनी 1 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी

रिकॉर्ड डेट - 07 नवंबर 2024

  • ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स - कंपनी 12 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स - कंपनी स्टॉक (1 शेयर के 10 शेयर) स्प्लिट करेगी
  • नविन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड - कंपनी 5 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट - कंपनी 63 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • श्रीराम फाइनेंस - कंपनी 22 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • सिम्फनी लिमिटेड - कंपनी 2 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी

रिकॉर्ड डेट - 08 नवंबर 2024

  • कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज - कंपनी ने 14.50 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी और 10.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देगी
  • क्रॉपस्टर एग्रो - कंपनी ने बोनस इश्यू 2:1 और स्टॉक स्प्लिट (1 शेयर के 10 शेयर) करेगी
  • डाबर इंडिया - कंपनी 2.75 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी
  • डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल 2.5 रुपये, पेट्रोनेट एलएनजी 7 रुपये, आरईसी 4 रुपये, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 1 रुपये और टीसीआई एक्सप्रेस 3 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देगी

रिकॉर्ड डेट - 09 नवंबर 2024

  • मोटिसंस ज्वैलर्स - कंपनी स्टॉक स्प्लिट (1 शेयर के 10 शेयर) करेगी

डिस्क्लेमर :

यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर-डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article