बिजनेस

टीवी देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, देख सकेंगे फ्री में चैनल !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 02:35 PM IST

Set Top Box Free TV: सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि 200 से अधिक चैनल तक के लिए टेलीविजन सेट में निर्माण के समय ही सैटेलाइट ट्यूनर लगाने की कवायद की जा रही है।

Image

जानें कैसा होगा नया टीवी

Set Top Box Free TV: जल्द ही आपको टीवी देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। और आप फ्री में कई चैनल देख पाएंगे। असल में केंद्र सरकार एक ऐसे व्यवस्था पर काम कर रही है, जिसमें टीवी में इन बिल्ट ट्यूनर लगा रहेगा। और इसके जरिए करीब 200 चैनल देख जा सकेंगे। इसके लिए एक छोटा एंटीना लगाना होगा। जो कि सेटेलाइट से लिंक होगा। सरकार नई व्यवस्था के तहत जल्द नए नियम जारी कर सकती है।

सूचना प्रसारण मंत्री ने क्या कहा

सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि 200 से अधिक चैनल तक के लिए टेलीविजन सेट में निर्माण के समय ही सैटेलाइट ट्यूनर लगाने की कवायद की जा रही है। ठाकुर के अनुसार इस कदम से दर्शकों को दूरदर्शन के डिश के बिना कार्यक्रम देखने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘फ्री डिश’ पर सामान्य मनोरंजन चैनल का काफी विस्तार हुआ है, जिससे करोड़ों दर्शकों को फायदा पहुंचा। मैंने अपने विभाग में एक नई शुरुआत की है। इसमें टेलीविजन में बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर है, तो अलग सेट-टॉप बॉक्स रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

जल्द हो सकता है फैसला

हालांकि उन्होंने कहा है कि कि इस मामले में अभी फैसला होना बाकी है। इस सुविधा के लिए दिसंबर में उनके मंत्रालय ने आईटी मंत्रालय को को पत्र लिखा था। जिसके जरिए भारतीय मानक ब्यूरो नए मानक और दिशानिर्देश जारी करे। नई सु्विधा में किसी भवन की छत या दीवार पर एक छोटा एंटीना लगाकर फ्री-टू-एयर टेलीविजन और रेडियो चैनल का प्रसारण देखा और सुना जा सकेगा। अभी टेलीविजन दर्शकों को पेमेंट आधारित और फ्री चैनल देखने के लिए एक सेट-टॉप बॉक्स खरीदना जरूरी होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article