बिजनेस

Paytm के UPI ग्राहकों के लिए RBI का बड़ा मैसेज, पेटीएम पेमेंट्स बैंक मामले में दिया नया निर्देश

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 23, 2024, 05:52 PM IST

Paytm Payments Bank Case: पेटीएम पेमेंट्स बैंक मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया आदेश जारी किया है। पेटीएम ऐप का यूपीआई परिचालन जारी रखने में मदद करने को कहा है। इसके तहत एनपीसीआई पेटीएम ऐप के यूपीआई परिचालन को जारी रखने के लिए ‘थर्ड पार्टी ऐप’ प्रोवाइडर बनने की संभावना तलाशेगा।

Image

पेटीएम पेमेंट्स बैंक मामले में नया आदेश

Photo : BCCL

Paytm Payments Bank Case: आरबीआई-पेटीएम भुगतान बैंक मामला: पेटीएम पेमेंट्स बैंक मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक नया आदेश जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि चूंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक 15 मार्च 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में आगे क्रेडिट स्वीकार नहीं कर सकता है इसलिए कुछ अतिरिक्त कदम जरूरी हो गए हैं। इन कदमों में पेटीएम का उपयोग करके यूपीआई ग्राहकों द्वारा निर्बाध डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। आरबीआई ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से पेटीएम ऐप का यूपीआई परिचालन जारी रखने में मदद करने को कहा है। इसके तहत एनपीसीआई पेटीएम ऐप के यूपीआई परिचालन को जारी रखने के लिए ‘थर्ड पार्टी ऐप’ प्रोवाइडर बनने की संभावना तलाशेगा।

रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी के बाद अपने ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) में आगे जमा, टॉप-अप या क्रेडिट लेनदेन स्वीकार करने से रोक दिया था। यह समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। अब केंद्रीय बैंक ने एनपीसीआई को पेटीएम ऐप के निरंतर यूपीआई संचालन के लिए यूपीआई चैनल के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बनने के लिए वन97 कम्युनिकेशन के अनुरोध की जांच करने की सलाह दी है।

आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा संचालित हैंडल का उपयोग करके यूपीआई ग्राहकों को बिना किसी बाधा के डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए एनपीसीआई से ‘थर्ड पार्टी ऐप’ प्रोवाइडर बनने की संभावना तलाशने को कहा है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (ओसीएल) ने अनुरोध किया था। आरबीआई ने कहा कि ‘@ पेटीएम’ हैंडल को अन्य बैंकों में निर्बाध रूप से स्थानांतरित करने के लिए एनपीसीआई भुगतान सेवा प्रोवाइडर (पीएसपी) के रूप में 4-5 बैंकों का प्रमाणीकरण कर सकता है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article