बिजनेस

UPI और PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की PM मोदी ने की शुरुआत, भारत-सिंगापुर के बीच डिजिटल लेने देन होगा आसान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 06:00 PM IST

UPI और PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की शुरुआत करते हुए PM Modi ने कहा कि इस सुविधा से दोनों देशों के बीच Remittances का सस्ता और रियल टाइम विकल्प संभव हो पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन के मामले में आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में है।

Image

UPI और PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की शुरुआत करते हुए PM Modi ने कही ये बड़ी बात

पीएम मोदी ने UPI और PayNow के बीच क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी की मंगलवार को शुरुआत की। इस मौके पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री, ली सीन लूंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे़ हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और सिंगापुर की पे नाउ प्रणाली के बीच संपर्क सुविधा की शुरुआत दोनों देशों के संबंधों के लिए एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने यूपीआई को भारत की सबसे पसंदीदा भुगतान प्रणाली बताया और विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि यह जल्द ही नकद लेनदेन को पीछे छोड़ देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में यूपीआई के जरिए 12,6,000 अरब रूपये से अधिक के 74 अरब लेनदेन हुए हैं। उन्होंने कहा- "यूपीआई के जरिए इतनी अधिक संख्या में होने वाला लेनदेन यह दिखाता है कि स्वदेशी स्तर पर तैयार यह भुगतान प्रणाली बहुत सुरक्षित है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article