Ex-Dividend Shares This Week: शेयर बाजार में लिस्टेड बहुत सारी कंपनियां डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें कई कंपनियों के शेयर इसी हफ्ते एक्स-डिविडेंड होने जा रहे हैं, जिनमें आईटीसी (ITC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), जिलेट इंडिया (Gillette India) और एनटीपीसी (NTPC) भी शामिल है। इन कंपनियों के शेयर 5 फरवरी से एक्स-डिविडेंड होने से शुरू हो गए हैं। आगे जानिए क्या होती है एक्स-डिविडेंड डेट और कौन सी कंपनियां दे रही हैं डिविडेंड।
ये भी पढ़ें -
एक्स-डिविडेंड का मतलब क्या है
एक्स-डिविडेंड डेट एक तारीख होती है, जिसके बाद यदि आप डिविडेंड देने जा रही कंपनी के शेयर खरीदें तो आपको डिविडेंड नहीं मिलेगा। आगे जानिए उन कंपनियों के नाम जो डिविडेंड देने जा रही हैं।
ये कंपनियां देने जा रही डिविडेंड

ये कंपनियां देंगी डिविडेंड

ये कंपनियां देने जा रहीं डिविडेंड

ये कंपनियां देंगी डिविडेंड
क्या होता है डिविडेंड
डिविडेंड एक तरह का रिवार्ड है, जो आम तौर पर कैश के रूप में कोई कंपनी शेयरधारकों को देती है। कैश के अलावा शेयर और अन्य किसी फॉर्म में भी शेयरधारकों को ये रिवार्ड दिया जा सकता है। भारत में डिविडेंड देने के लिए कंपनी पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी लेती है और उसके बाद शेयरधारकों से मंजूरी ली जाती है।
जरूरी नहीं है डिविडेंड देना
अहम बात यह है कि कोई भी कंपनी डिविडेंड देने के लिए बाध्य नहीं है। कंपनियां अपनी मर्जी से डिविडेंड देती हैं। डिविडेंड आमतौर पर उस प्रॉफिट का हिस्सा होता है जो कंपनी अपने शेयरधारकों के साथ साझा करती है। यानी वो शेयरधारकों को प्रॉफिट का हिस्सा बांटती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड देने जा रही कंपनियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
