बिजनेस

LIC Jeevan Dhara II: एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, 80 साल के बाद भी मिलेगा फायदा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 2, 2024, 04:17 PM IST

LIC Jeevan Dhara II: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जीवन धारा II नामक एक नई बीमा योजना शुरू की है। जिसमें निवेश के आपको 80 साल की उम्र तक लाभ मिलेगा।

Image

एलआईसी जीवन धारा II में निवेश के हैं कई फायदे

Photo : BCCL

LIC Jeevan Dhara II: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक नई इंश्योरेंस स्कीम की शु्रुआत की। इस नई स्कीम का नाम जीवन धारा II है। यह इंडिविजुअल सेविंग स्कीम एक डेफर्ड एन्युटी पॉलिसी के रूप में बनाई गई है। जैसा कि एलआईसी द्वारा एक प्रेस रिलीज में बताया गया है। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग एन्युटी स्कीम है। जो 22 जनवरी 2024 से ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध है। पॉलिसीधारकों के लिए 11 एन्युटी ऑप्शन उपलब्ध हैं। अधिक उम्र में एन्युटी दरें अधिक होती हैं और जीवन कवर भी उपलब्ध है।

LIC जीवन धारा II की खासियतें

LIC जीवन धारा II पॉलिसी न्यूनतम प्रवेश आयु 20 वर्ष और अधिकतम प्रवेश आयु 80 या 70 या 65 वर्ष के साथ आती है। जो चुने गए एन्युटी विकल्प पर निर्भर करता है, इसमें स्थगन अवधि को घटा दिया जाता है। यह पॉलिसी शुरू से ही एन्युटी की गारंटी देती है और पॉलिसीधारकों के लिए 11 एन्युटी विकल्प प्रदान करती है। अधिक उम्र वालों के लिए उच्च एन्युटी दरें उपलब्ध हैं।

LIC जीवन धारा II: विस्तार से जानिए पॉलिसी के बारे में

  1. जीवन बीमा कवर: पॉलिसी स्थगन अवधि के दौरान जीवन बीमा कवर प्रदान करती है।
  2. टॉप-अप एन्युटी विकल्प: पॉलिसीधारक पॉलिसी सक्रिय रहने के दौरान आस्थगन अवधि के दौरान अतिरिक्त एकल प्रीमियम का भुगतान करके अपनी एन्युटी बढ़ा सकते हैं।
  3. डेथ क्लैम: डेथ क्लैम आय प्राप्त करने में लचीलापन है। चाहे एकमुश्त राशि के रूप में, एन्युटाइजेशन के माध्यम से या किस्तों में प्राप्त कर सकते हैं।
  4. इंसेंटिव: उच्च प्रीमियम या खरीद कीमतों के लिए एक प्रोत्साहन संरचना मौजूद है। जिसमें ऑनलाइन बिक्री के लिए बढ़ी हुई एन्युटी दरें और निगम के मौजूदा पॉलिसीधारकों, नामांकित व्यक्तियों और लाभार्थियों के लिए लाभ शामिल हैं।
  5. लिक्युडिटी विकल्प: लिक्युडिटी विकल्प पॉलिसीधारकों को एन्युटी भुगतान में कमी के बदले में प्रीमियम या खरीद मूल्य की वापसी के साथ एन्युटी विकल्पों के तहत उपलब्ध अन्य लाभों के साथ एकमुश्त राशि प्राप्त करने की अनुमति देता है।
  6. लोन फेसिलिटी: पॉलिसी प्रीमियम या खरीद मूल्य की वापसी के साथ एन्युटी विकल्पों के तहत स्थगन अवधि के दौरान या उसके बाद लोन सुविधा प्रदान करती है।
  7. सरवाइवल और डेथ बेनिफिट्स: चयनित एन्युटी विकल्पों के आधार पर एन्युटी धारक के जीवित रहने या मृत्यु होने पर चालू पॉलिसी के तहत लाभ मिलता है।

LIC जीवन धारा II: एन्युटी विकल्प उपलब्ध

पॉलिसी विभिन्न एन्युटी विकल्प प्रदान करती है। जिसमें नियमित प्रीमियम, विभिन्न स्थगन अवधि के साथ एकल प्रीमियम और एकल या संयुक्त जीवन एन्युटी शामिल है। भावी पॉलिसीधारकों के पास वार्षिक, अर्ध-वार्षिक, त्रैमासिक और मासिक समेत भुगतान आवृत्ति विकल्पों के साथ, वार्षिकी भुगतान शुरू होने का समय चुनने की सुविधा है। एक बार एन्युटी विकल्प चुनने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article