बिजनेस

अगले दिन IPO की है भरमार, जानें कितने पैसों की जरूरत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 24, 2023, 02:36 PM IST

IPOs next week: सितंबर के आखिरी हफ्ते में बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिली है, जहां नई लिस्टिंग और IPO की भरमार भी रही। पिछले हफ्ते तीन IPO ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स, EMS लिमिटेड और R R Kabel लिस्ट हुए।

Image

IPOs next week

Photo : iStock

IPOs next week: सितंबर के आखिरी हफ्ते में बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिली है, जहां नई लिस्टिंग और IPO की भरमार भी रही। पिछले हफ्ते तीन IPO ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स, EMS लिमिटेड और R R Kabel लिस्ट हुए। यदि आप इन आईपीओ में पैसा नहीं लगा पाए तो निराश ना हों हम यहां आपको कुछ उन कंपनियों के बारें बता रहे हैं जिनके IPO अगले करोबारी दिन यानी 25 सितंबर को खुलने वाले हैं।

JSW इंफ्रास्ट्रक्चर IPO

कंपनी का IPO 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा। JSW ग्रुप के IPO का लक्ष्य 2800 करोड़ जुटाने का है, जो 100 फीसदी फ्रेश इश्यू है। यह एक बुक बिल्ट इश्यू है और कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 113 रुपये से 119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

Updater Services IPO

चेन्नई बेस्ड इंटीग्रेटेड फैसिलिटीज मैनेजमेंट, अपडेटर सर्विसेज IPO सोमवार 25 सितंबर को खुलेगा और बुधवार 27 सितंबर को बंद होगा। कंपनी शेयरों का प्राइस बैंड 280 से 300 रुपये प्रति शेयर के बीच तय की है। कंपनी ने कुल 400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 240 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी कर रही है।

Digikore Studios IPO

विजुअल इफेक्ट्स स्टूडियो का एसएमई IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा। डिजीकोर स्टूडियोज IPO 30.48 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 12.61 लाख शेयरों के फ्रेश इश्यू, जो कुल मिलाकर 21.56 करोड़ रुपये है और 5.22 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल है, जो कुल मिलाकर 8.92 करोड़ रुपये का एक कॉम्बिनेशन है। कंपनी शेयरों का प्राइस बैंड 168- 175 रुपये होगा।

साक्षी मेडटेक एंड पैनल्स IPO

SME IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा। साक्षी मेडटेक एंड पैनल्स IPO 45.16 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 46.56 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। कंपनी शेयरों का प्राइस बैंड ₹92 से ₹97 रुपये के बीच होगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article