बिजनेस

Foxconn भारत में डबल करेगी नौकरियां, iPhone बाजार में चीन को सीधा झटका

Foxconn To Double Employment And Investment In India: फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि द्वारा निवेश के ऐलान से साफ है कि फॉक्सकान के लिए भारत अब बड़ा बाजार बन रहा है और वह उसे चीन की जगह अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाना चाहती है। हाल ही में लांच हुए iPhone 15 को भी भारत में ही बनाया जा रहा है।

Image

बढ़ेंगी नौकरियां

Foxconn To Double Employment And Investment In India: दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली कंपनी फॉक्सकान (Foxconn)भारत में बड़े निवेश की तैयारी में है। कंपनी अगले एक साल में न केवल भारत में अपना निवेश डबल करेगी, बल्कि कर्मचारियों की संख्या भी डबल कर देगी। कंपनी के इस फैसले से भारतीय बाजार में जहां नई नौकरियां आएंगी, वहीं FDI भी बढ़ेगा। फॉक्सकान भारत में एप्पल के लिए iPhone का उत्पादन करती है। और उसका तमिलनाडु में iPhone मैन्युफैक्चरिंग का प्लांट हैं। सबसे अहम बात यह है कि फॉक्सकान का भारत में निवेश बढ़ने का सीधा मतलब है कि चीन को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इससे यह भी साफ है कि कंपनी धीरे-धीरे चीन से अपना बेस शिफ्ट कर रही है।

क्या है प्लान

रॉयटर्स की खबर के अनुसार फॉक्सकान के भारतीय प्रतिनिध वी ली ने अपने लिंकडिन पोस्ट में लिखा है कि कंपनी भारत में नौकरियों में डबल इजाफा का प्लान कर रही है। इसके लिए वह भारत में एफडीआई भी डबल करने पर फोकस कर रही है। इसके अलावा वह भारत में अपना बिजनेस भी डबल करने की तैयारी है। कंपनी यह सब अगले एक साल में करना चाहती है। कंपनी का अभी तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है, जहां पर 40 हजार कर्मचारी करते हैं। इसके पहले कंपनी के चेयरमैन लिअु यांग वे ने कहा है कि वह भारत में बड़ी संभावना देखते हैं और अरबों डॉलर का निवेश तो बस शुरूआत है।

कर्नाटक में भी बड़े निवेश की तैयारी

इसके पहले अगस्त में कर्नाटक सरकार ने कहा था कि फॉक्सकान राज्य में दो प्रोजेक्ट के तहत 60 करोड़ डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। इसके तहत कंपनी आईफोन प्रोडक्शन के साथ चिप प्रोडक्शन भी करेगी। अब फॉक्सकॉन के प्रतिनिधि द्वारा निवेश के ऐलान से साफ है कि फॉक्सकान के लिए भारत अब बड़ा बाजार बन रहा है और वह उसे चीन की जगह अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाना चाहती है। हाल ही में लांच हुए iPhone 15 को भी भारत में ही बनाया जा रहा है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article