How To Get Education Loan: अकसर बच्चों की पढ़ाई के लिए माता-पिता को एजुकेशन लोन (Education Loan) लेना पड़ता है। एजुकेशन लेने के लिए कई बार बैंक जाना पड़ जाता है। मगर अब एजुकेशन लोन के लिए बैंक के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। एजुकेशन लोन की प्रॉसेस को आसान बनाने के मकसद के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बहुत जल्द 'फ्रिक्शनलेस क्रेडिट मैकेनिज्म' (Frictionless Credit Mechanism) शुरू करेगा, जिससे बच्चों की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन लेना काफी आसान हो जाएगा, क्योंकि लोन के लिए सिर्फ एक डिजिटल डॉक्यूमेंट काफी होगा।
कौन सा कागज चाहिए होगा
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से ऐप्लिकेशन प्रॉसेस को आसान बनाए जाने उम्मीद है, जिससे छात्रों के लिए एजुकेशन लोन हासिल करना काफी आसान हो जाएगा। नये सिस्टम के तहत, लोन लेने वालों को लंबी कागजी और मुश्किल प्रॉसेस से नहीं गुजरना होगा। इसके बजाय वो डिजिटल पेपर, जिसमें कंफर्म एडमिशन का प्रूफ हो एजुकेशन लोन के लिए काफी होगा।
लोन लेने में आएगी तेजी
सिर्फ एक डिजिटल डॉक्यूमेंट वाली प्रॉसेस से लोगों के लिए एजुकेशन लोन लेना आसान हो जाएगा और इसमें तेजी आएगी। आरबीआई फाइनेंशियल इंक्लूसिविटी और टेक्नोलॉजिकल एडवांस्टमेंट्स पर फोकस कर रहा है, जिसके तहत ही सिंगल डिजिटल डॉक्यूमेंट वाली एजुकेशन लोन प्रॉसेस को शुरू किया जा सकता है।
कब शुरू होगा नया सिस्टम
जी-20 शिखर सम्मेलन (
