बिजनेस

चुटकियों में मिल जाएगा 5 लाख का लोन, जरूरत पड़ने से पहले जानें कहां मिलता है पैसा

How To Get Instant Loan: भारत में कई पर्सनल लोन प्रोवाइडर हैं। पर्सनल लोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। ऑफलाइन तरीके में बैंक या फाइनेंस कंपनी को सेलेक्ट करने के बाद खुद उसकी ब्रांच में जाना होगा।

Image

तुरंत लोन कैसे प्राप्त करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जरूरत के समय मिल सकता है लोन
  • 5 लाख रु तक का लोन आसानी से मिल जाएगा
  • सिबिल होना चाहिए अच्छा

How To Get Instant Loan: लोन (Loan) कई तरीके का होता है। इनमें गोल्ड लोन (Gold Loan), होम लोन (Home Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) शामिल हैं। इनमें जरूरत के समय सबसे जल्दी पर्सनल लोन मिल सकता है। गोल्ड लोन पर्सनल लोन से अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इस पर आम तौर पर कम ब्याज दर होती है। मगर यदि आपके पास गोल्ड न हो तो पर्सनल लोन झटपट मिल सकता है। आगे जानिए कैसे 5 लाख रु का लोन आसानी से मिल सकता है।

कैसे मिल सकता है लोन

भारत में कई पर्सनल लोन प्रोवाइडर हैं। पर्सनल लोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है। ऑफलाइन तरीके में बैंक या फाइनेंस कंपनी को सेलेक्ट करने के बाद खुद उसकी ब्रांच में जाना होगा। यदि आप पर्सनल लोन ऑफलाइन लेना चाहते हैं तो लेंडर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है लोन के लिए अप्लाई करने की ऑनलाइन प्रॉसेस

  • पर्सनल लोन प्रोवाइडर की आधिकारिक वेबसाइट या उसके मोबाइल ऐप पर जाएं
  • लोन सेक्शन में जरूरी डिटेल दर्ज करें
  • अपनी आवश्यकताओं के आधार पर लोन राशि (5 लाख रु) दर्ज करें
  • अपनी ईएमआई रीपेमेंट कैपेसिटी के आधार पर आवश्यक लोन राशि और अवधि तय करने के लिए पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करें
  • बेसिक एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अपने केवाईसी (KYC) मानदंडों को पूरा करें
  • वेरिफिकेशन और अप्रूवल के बाद 5 लाख रु का पर्सनल लोन आपके रजिस्टर्ड बैंक खाते में जमा हो जाएगा
  • जिन बैंकों से लोन मिल सकता है उनमें एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई आदि शामिल हैं

ध्यान रहे कि अलग-अलग बैंक या एनबीएफसी में लोन के लिए आवेदन की प्रॉसेस अलग हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

लोन लेने के लिए आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर अच्छा हो। करीब 750 का सिबिल अच्छा माना जाता है। दूसरी बात कि लोन लेते समय ऑफर चेक करें। साथ ही ब्याज दरों की तुलना करें। जहां कम रेट पर मिले वहां से लोन लें। लोन लेते समय उसे चुकाने की अपनी क्षमता जरूर देखें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article