Gold-Silver Rate Today, 11 July 2022: कितनी बदली सोने और चांदी की कीमत? जानें लेटेस्ट भाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 12:09 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 11 July 2022: ग्लोबल मार्केट में सोना 0.15 फीसदी बढ़कर 1742 डॉलर पर पहुंचा। चांदी 0.25 फीसदी ऊपर 19.24 डॉलर पर है।

Gold-Silver Rate Today, 11 July 2022: कितनी बदली सोने और चांदी की कीमत? जानें लेटेस्ट भाव
Photo Credit: BCCL

Gold and Silver Rate Today, 11 July 2022: सोमवार को सोने की कीमत (Gold Price) लगभग अपरिवर्तित रही क्योंकि मजबूत अमेरिकी डॉलर ने पीली धातु की अपील को प्रभावित किया। सर्राफा पिछले हफ्ते देखे गए नौ महीने के निचले स्तर के करीब था। शुक्रवार को सोने ने लगातार चौथा साप्ताहिक नुकसान दर्ज किया। कुछ सत्र पहले पीली धातु सितंबर के अंत के बाद के सबसे निचले स्तर पर थी। डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी से कीमती धातु प्रभावित हुई।

कितनी बदली कीमत?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) लगभग अपरिवर्तित, सिर्फ 0.02 फीसदी या 4 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 50,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी का वायदा भाव (Gold Price) 0.07 फीसदी या 41 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 57,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। बेंचमार्क यूएस 10-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड पिछले सत्र के एक सप्ताह के उच्च स्तर के पास स्थिर रही।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के अनुसार, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,853 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 56,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने की हाजिर कीमत 1,400 रुपये से अधिक गिर गई है, जबकि इसी अवधि में चांदी 1,700 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक गिर गई है।

End of Article