अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी ने कर ली सगाई? वायरल हो रही है तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 11:16 AM IST

Jai Anmol Ambani gets engaged: अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने कृषा शाह से सगाई कर ली है। हाल ही में मुकेश अंबानी के कजन पोते ईशान मेसवानी की संदीप रहेजा की बेटी गायत्री रहेजा के साथ सगाई हुई थी।

अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी ने कर ली सगाई? वायरल हो रही है तस्वीर
Photo Credit: Instagram

Jai Anmol Ambani gets engaged: बिजनेसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) और उनकी पत्नी टीना अंबानी (Tina Ambani) के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) ने कृषा शाह से सगाई कर ली है। जय के दोस्त और अभिनेता अरमान जैन ने इंटरनेट पर एक तस्वीर साझा की, जो वायरल हो गई। इसमें जय अनमोल अंबानी और कृषा शाह अपनी अंगूठियां दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अरमान जैन (Armaan Jain) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के भाई और अनमोल अंबानी के अच्छे दोस्त हैं। अरमान ने अनमोल के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि, 'बधाई @KYZAAA12 और कृषा! लव यू!'

मालूम हो कि टीना अंबानी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साल 2019 में अपने बेटे को इस अवसर पर बधाई दी थी। टीना और अनिल अंबानी के दो बेटे हैं- जय अनमोल अंबानी (30) और जय अंशुल अंबानी (25)

एक साल के हुए मुकेश अंबानी के पोते
अंबानी परिवार पिछले एक सप्ताह से अपने व्यापारिक सौदों के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए चर्चा में रहा है। हाल ही में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी (Prithvi Akash Ambani) एक साल के हो गए। इस अवसर पर कॉरपोरेट टाइकून और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ अंबानी परिवार ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया।

End of Article