बजेगी शादी की शहनाई, Mukesh Ambani के कजन पोते की रियल एस्‍टेट टाइकून की बेटी से हुई सगाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 11:36 AM IST

एश‍िया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पोते ईशान मेसवानी जल्द ही रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा की बेटी गायत्री रहेजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बजेगी शादी की शहनाई, Mukesh Ambani के कजन पोते की रियल एस्‍टेट टाइकून की बेटी से हुई सगाई

नई दिल्ली: एश‍िया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के कजन पोते ईशान मेसवानी (Ishaan Meswani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ईशान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निखिल मेसवानी (Nikhil Meswani) के बेटे हैं। निखिल मेसवानी मुकेश अंबानी के सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। ईशान मेसवानी जल्द ही बचपन की दोस्त गायत्री रहेजा से शादी करेंगे। हालांकि, अभी इनकी शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है।

रियल एस्टेट टाइकून की बेटी हैं गायत्री रहेजा 
23 नवंबर 2021 को ईशान ने गायत्री रहेजा से सगाई की। गायत्री रियल एस्टेट टाइकून संदीप रहेजा और दुर्गा रहेजा की बेटी हैं। हाई-प्रोफाइल समारोह में मिसवानी और रहेजा परिवार के अलावा सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इस मौके पर नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। इंटरनेट पर ईशान और गायत्री की तस्वीर ट्रेंड कर रही है। 

ईशान और गायत्री बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। शादी की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

कैसे मुकेश अंबानी के पोते हैं ईशान 
धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) की बड़ी बहन त्रिलोचना बेन (Trilochana Ben) के बेटे का नाम रसिकलाल मेसवानी है। रसिकलाल रिलायंस कंपनी के फाउंडर डायरेक्‍टर्स में से एक हैं। रसिकलाल के बड़े बेटे का नाम निख‍िल मेसवानी है। मौजूदा समय में निख‍िल मेसवानी रिलायंस के बोर्ड में एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर हैं। निख‍िल ने साल 1986 में रिलायंस को ज्वाइन किया था। इस लिहाज से निख‍िल मेसवानी मुकेश अंबानी के भतीजे हैं। निख‍िल के बेटे ईशान और मुकेश अंबानी के बीच दादा और पोते का रिश्‍ता है।

End of Article