बिजनेस

RBI ने 5 NBFC के लाइसेंस रद्द किए, 8 कंपनियों ने खुद लौटाया रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी लिस्ट

RBI ने 5 NBFC के Certificate of Registration रद्द कर दिए हैं, जबकि 8 अन्य कंपनियों ने अलग-अलग कारणों से लाइसेंस सरेंडर किया। जानें पूरी लिस्ट और कारण।

Image

इन 5 NBFC के रजिस्ट्रेशन रद्द

RBI NBFC Licence Cancelled: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पांच गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) के Certificate of Registration (CoR) रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा आठ अन्य NBFC ने अलग-अलग कारणों से अपना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वापस कर दिया है। RBI ने गुरुवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, कुछ कंपनियों ने NBFC कारोबार से बाहर निकलने के कारण लाइसेंस सरेंडर किया, जबकि कुछ कंपनियों का कानूनी इकाई के रूप में अस्तित्व समाप्त होने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन वापस हुआ।

इन 5 NBFC के रजिस्ट्रेशन रद्द

PTI/भाषा के मुताबिक RBI ने जिन पांच कंपनियों के NBFC रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र रद्द किए हैं, उनमें Dar's Financial Services, Rolta Holding and Finance Corporation, Vasudeo Securities, Parsoli Corporation और A C Choksi Financial Services शामिल हैं। केंद्रीय बैंक ने इन कंपनियों के CoR रद्द करने की जानकारी दी है। हालांकि, RBI के बयान में प्रत्येक कंपनी के लिए लाइसेंस रद्द करने का अलग-अलग विस्तृत कारण नहीं बताया गया है।

4 कंपनियों ने NBFC कारोबार छोड़कर लाइसेंस लौटाया

RBI के अनुसार, Anupam Mercantile, Grand Motor and Finance, Sky Limit International Finance और ASA International India Microfinance ने NBFC कारोबार से बाहर निकलने के बाद अपने रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र वापस कर दिए यानी इन कंपनियों ने खुद NBFC/NBFI कारोबार से बाहर होने का फैसला किया और इसके बाद केंद्रीय बैंक को अपना CoR सरेंडर कर दिया।

दो कंपनियां अब कानूनी इकाई नहीं रहीं

Shivam Securities Pvt Ltd और April Investment and Finance Pvt Ltd ने भी अपना रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र वापस किया है। RBI के मुताबिक, विलय, विघटन या स्वैच्छिक रूप से कंपनी का नाम रजिस्ट्रेशन से हटाए जाने जैसे कारणों से इन कंपनियों का कानूनी इकाई के रूप में अस्तित्व समाप्त हो गया है। ऐसे में इनके NBFC रजिस्ट्रेशन को आगे बनाए रखने का आधार नहीं रहा।

Anagram Industries और CDN Finance ने भी लौटाया CoR

इसके अलावा Anagram Industries ने अपना रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र इसलिए सरेंडर किया क्योंकि वह ऐसे Unregistered Core Investment Company (CIC) के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करती है, जिसे RBI से NBFC के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होती। वहीं, CDN Finance ने ऐसे Unregistered Type I NBFC के लिए निर्धारित मानदंड पूरे करने के बाद अपना लाइसेंस वापस किया, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article