बिजनेस

Closing Bell : Sensex लाल, Nifty हरे निशान में बंद, क्रूड के सपोर्ट से संभला बाजार

शेयर बाजार में आज कारोबार मिलाजुला रहा। बाजार शुरुआत में जहां फेड के रेट हाइक के झटके की वजह से दबाव में दिखा। वहीं, बाद में क्रूड में आई नरमी ने बाजार को निचे स्तर से सपोर्ट मिला।

Image

मिलाजुला रहा बाजार में काराबार

Share Market Closing Bell : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 17 सितंबर, 2026 को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार हुआ। शुरुआती कमजोरी के बाद बाजार ने निचले स्तरों से रिकवरी की और Nifty बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि Sensex मामूली गिरावट में रहा। Nifty 53 अंक यानी 0.23% बढ़कर 23,270.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 23,193.65 का निचला और 23,363.55 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं Sensex 21.86 अंक यानी 0.03% गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ। सेंसेक्स का दिन का हाई 74,677.56 और लो 74,163.95 रहा।

निचले स्तरों से बाजार ने की रिकवरी

बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स दिन के हाई से करीब 363 अंक नीचे आ गया। Nifty भी 23,300 के ऊपर टिकने में कामयाब नहीं रहा। हालांकि, व्यापक बाजार में खरीदारी ने प्रमुख इंडेक्सों को सपोर्ट दिया। Nifty Next 50 में 1.10%, Midcap Select में 0.93%, Midcap 100 में 0.92% और Smallcap 100 में 0.74% की तेजी रही।

Market Breadth भी खरीदारों के पक्ष में रहा। BSE पर 4,535 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,686 में तेजी और 1,647 में बिकवाली रही। इसी तरह NSE पर 3,651 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,262 में खरीदारी और 1,279 में बिकवाली हुई। दिन के आखिर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Brent crude 1.79% गिरकर $103.94 प्रति बैरल रहा, जबकि Gold 1.02% बढ़कर $4,307.46 पर पहुंचा। रुपया डॉलर के मुकाबले 95.93 के स्तर पर लगभग स्थिर रहा। इन दोनों वजहों से बाजार को सपोर्ट मिला।

किन सेक्टर में हुई खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स में Pharma सबसे मजबूत रहा। Nifty Pharma 1.68% चढ़ा, जबकि Healthcare Index में 1.57% और MidSmall Healthcare में 1.67% की तेजी रही। Realty इंडेक्स 1.42% और Auto 0.99% ऊपर बंद हुआ। Metal में भी 0.92% की बढ़त रही।

दूसरी ओर Private Bank 0.42% और Nifty Bank 0.42% नीचे रहे। PSU Bank में 0.16% की गिरावट रही। Oil & Gas इंडेक्स भी 0.13% फिसला।

फेड रेट बढ़ोतरी से बनी चिंता

अमेरिकी Federal Reserve की 25 बेसिस प्वाइंट की दर बढ़ोतरी के बाद वैश्विक बाजारों में ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंता बनी हुई है। ऊंची US दरें Emerging Markets में विदेशी निवेश की अपील पर दबाव डाल सकती हैं। हालांकि, घरेलू बाजार में इसका असर एकतरफा नहीं रहा। खास बात यह रही कि Nifty IT आज 0.23% ऊपर बंद हुआ।

IPO बाजार भी बना चर्चा का केंद्र

NSE IPO के खुलने के साथ primary market में भी निवेशकों का ध्यान बना हुआ है। IPO के लिए एंकर इन्वेस्टर्स से ₹6,746 करोड़ जुटाए गए हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि IPO की भीड़ सेकंडरी मार्केट से लिक्विडिटी खींच सकती है। इस बीच India VIX 6.66% गिरकर 12.29 पर आ गया, जिससे निकट अवधि में बाजार की अस्थिरता में कमी का संकेत मिला।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article