बिजनेस

Foreign Exchange Reserves: दो महीने के निचले पर फिसला भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, आई 1.13 अरब डॉलर की गिरावट

Foreign Exchange Reserves: पिछली बार फॉरेक्स तब निचले स्तर पर था जब 15 दिसंबर को यह 615.97 अरब डॉलर तक घट गया था। 16 फरवरी को फॉरेन करेंसी एसेट्स 74 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 545.78 अरब डॉलर आ गई।

Image

देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटा
  • दो महीने के निचले स्तर पर फिसला
  • 1.13 अरब डॉलर की आई गिरावट

Foreign Exchange Reserves: आरबीआई (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार या फॉरेक्स (Forex) लगातार दूसरे सप्ताह गिरा है। 16 फरवरी को गिरकर ये 616.10 अरब डॉलर पर आ गया, जो इसके पिछले दो महीनों का निचला स्तर है। 9 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में 5.3 अरब डॉलर की गिरावट के बाद 16 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेक्स 1.13 अरब डॉलर घटा। बता दें कि आरबीआई 'रुपये' में बहुत ज्यादा अस्थिरता को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करता है। वहीं फॉरेन करेंसी एसेट्स में बदलाव होते रहते हैं। ये बदलाव आरबीआई के हस्तक्षेप के साथ-साथ रिजर्व में रखी विदेशी संपत्तियों के बढ़ने या घटने के कारण होता है।

ये भी पढ़ें -

दिसंबर में कितना था फॉरेक्स

पिछली बार फॉरेक्स तब निचले स्तर पर था जब 15 दिसंबर को यह 615.97 अरब डॉलर तक घट गया था। 16 फरवरी को फॉरेन करेंसी एसेट्स 74 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 545.78 अरब डॉलर आ गई। वहीं गोल्ड 36.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 47.38 अरब डॉलर रह गया।

इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights) 2.8 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.11 अरब डॉलर और आईएमएफ में रिजर्व पॉजिशन 10 लाख डॉलर घटकर 4.83 अरब डॉलर रह गई।

कितना रहा है ऑल-टाइम हाई

विदेशी मुद्रा भंडार दो महीनों में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद अपने ऑल-टाइम हाई के करीब है। सितंबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 642.45 अरब डॉलर के अपने ऑल-टाइम हाई लेवल तक गया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article