MAS Financial Services Bonus Issue: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड फोकस में है। दरअसल कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। बोनस शेयर और कुछ नहीं बल्कि फ्री शेयर होते हैं जो लिस्टेड कंपनियां एक तय अनुपात में शेयरधारकों को देती हैं। बोनस शेयर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के जारी किए जाते हैं। एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज की की तरफ से एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के बोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस जारी करने को मंजूरी दी। इसका मतलब है कि कंपनी प्रत्येक एक इक्विटी शेयर के लिए दो बोनस इक्विटी शेयर जारी करेगी।
ये भी पढ़ें -
कब है रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर ली है। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज ने 22 फरवरी को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया है। 22 फरवरी आज ही है। आज जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें ही ये बोनस शेयर देगी।
क्या है एमएएस का बिजनेस
एमएएस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड भारत में प्रमुख फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो कारोबारियों को बिना/कम दस्तावेजों के ही लोन देती है। इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। आज बीएसई पर कंपनी का शेयर पौने 3 बजे 3 फीसदी की मजबूती के साथ 337.6 रु पर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
