ऑटो न्यूज़

इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री आई भारी उछाल, मई के महीने में इस कंपनी ने मारी बाजी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लि. इलेक्ट्रिक यात्री वाहने बेचने के मामले में शीर्ष पर बनी रही। कंपनी की बिक्री पिछले महीने दोगुना होकर 10,340 इकाई रही जो मई, 2025 में 5,083 इकाई थी।

Image

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (ईवी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। मई 2025 में इलेक्ट्रिक कारों और अन्य यात्री वाहनों की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। खुदरा वाहन उद्योग संगठन Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के अनुसार, मई महीने में 26,682 इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बिके, जो पिछले साल मई में बिके 14,725 वाहनों की तुलना में 81.2 प्रतिशत अधिक हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपना रहे हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

इस कंपनी ने मारी बाजी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लि. इलेक्ट्रिक यात्री वाहने बेचने के मामले में शीर्ष पर बनी रही। कंपनी की बिक्री पिछले महीने दोगुना होकर 10,340 इकाई रही जो मई, 2025 में 5,083 इकाई थी।

घरेलू कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस दौरान 6,210 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल इसी महीने के 2,891 यूनिट के मुकाबले यह 114.8 प्रतिशत अधिक है। फाडा ने बताया कि जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया पिछले महीने 4,984 इकाई के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि पिछले महीने इसी महीने में यह आंकड़ा 4,599 इकाई था।

टू व्हीलर सेगमेंट में बिक्री

इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में कुल बिक्री पिछले महीने 62.76 प्रतिशत बढ़कर 1,70,733 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 1,04,896 इकाई थी। टीवीएस मोटर कंपनी ने इस खंड में बढ़त बनाए रखी। कंपनी की बिक्री मई, 2026 में 64.54 प्रतिशत बढ़कर 42,459 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 25,804 इकाई थी।

फाडा के आंकड़ों के मुताबिक, बजाज ऑटो 39,202 इकाई के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 22,642 वाहन बेचे थे। इसके बाद एथर एनर्जी रही जिसने 28,240 इकाई बेची जो पिछले वर्ष इसी महीने में 14,101 इकाई थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 71,867 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 66,185 इकाई थी। वहीं, इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री आलोच्य महीने में 2,400 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 1,094 इकाई थी।

(इनपुट- भाषा)

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article