ऑटो न्यूज़

80kWh की पावरफुल बैटरी के साथ आएगी Tata Safari EV? सिंगल चार्ज में मिलेगी 500 किमी से ज्यादा की रेंज

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए अगले कुछ महीनों में Tata Safari EV को लाने की तैयारी कर रही है। इस ईवी को 80kWh की पावरफुल बैटरी के साथ लाया जा सकता है।

Image

80kWh की पावरफुल बैटरी के साथ आ सकती है Safari EV (Representative image)

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी पॉपुलर एसयूवी सफारी को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अपकमिंग Tata Safari EV जनवरी 2027 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। यह ब्रांड की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक हो सकती है। इसमें बड़ा बैटरी पैक, लंबी ड्राइविंग रेंज और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या कुछ खास हो सकता है-

80kWh तक का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद

Tata Safari EV को कंपनी के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Tata Harrier EV में भी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सफारी ईवी में 65kWh और 75kWh के अलावा टॉप वेरिएंट में 80kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी के साथ इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, वास्तविक रेंज बैटरी क्षमता, ड्राइवट्रेन और गाड़ी की सेटिंग पर निर्भर करेगी।

RWD और AWD का मिल सकता है विकल्प

टाटा सफारी ईवी में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। RWD वेरिएंट बेहतर रेंज और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है, जबकि AWD वेरिएंट ज्यादा पावर और बेहतर ट्रैक्शन दे सकता है।

6 और 7 सीटर का मिलेगा विकल्प?

सफारी ईवी को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया जा सकता है। 6-सीटर मॉडल में दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलने की उम्मीद है, जबकि 7-सीटर वर्जन में सामान्य तीन सीटों वाली व्यवस्था हो सकती है।

डिजाइन, फीचर्स और संभावित कीमत

डिजाइन की बात करें तो इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड लाइटिंग और EV बैजिंग मिल सकती है। केबिन में ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो Tata Safari EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपये से 32 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S समेत अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article