अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: रविवार के दिन किस समय करें पूजा? पंचांग से जानिए आज की तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (1 November 2026): नवंबर माह के पहले दिन कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार हैं। चलिए पंचांग से जानें आज 1 नवंबर 2026 के व्रत-त्योहार, तिथि, नक्षत्र, करण, सूर्योदय का समय और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में।

Image

1 नवंबर 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang (1 November 2026): द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से हुआ है। आज सप्तमी तिथि दोपहर 02:51 बजे तक रहेगी। इसके बाद कल सुबह तक अष्टमी तिथि रहने वाली है। आज चतुर्थ चातुर्मास का 11वां दिन, भानु सप्तमी, राधा कुण्ड स्नान, कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है। साथ ही अहोई अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। चलिए पंचांग से जानें 1 नवंबर 2026 दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज का सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

1 नवंबर 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 41 मिनट पर होगा। आज चंद्रोदय रात 11 बजकर 44 मिनट पर और चन्द्रास्त दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर होगा।

नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र आज प्रात: काल में था, जिसका समापन सुबह 04:30 बजे हुआ। इस समय अश्लेषा नक्षत्र प्रभावी है।

आज के शुभ-अशुभ योग

साध्य योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 02:39 बजे तक रहेगा। इसके बाद शुभ योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग सुबह 06:46 बजे से सुबह 04:30 बजे तक प्रभावी रहेंगे।

1 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:02 से सुबह 05:54 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:28 बजे से 6:46 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:03 बजे से 2:47 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:41 बजे से 6:08 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 5:41 बजे से 7:00 बजे तक
  • अमृत काल: रात 10:25 बजे से 11:56 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:48 बजे से मध्यरात्रि 12:40 बजे तक

1 नवंबर 2026 के अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 4:20 बजे से 5:41 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:14 बजे से 1:36 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 2:58 बजे से 4:20 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 4:14 बजे से 4:58 बजे तक
  • वर्ज्य: दोपहर 1:16 बजे से 2:48 बजे तक

चन्द्र मास और सम्वत (Lunar Month and Samvat)

  • शक संवत: 1948 पराभव
  • गुजराती संवत: 2082 पिङ्गल
  • विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी
  • चन्द्र मास: कार्तिक- पूर्णिमान्त और आश्विन- अमान्त
  • प्रविष्टे/गते: 16

करण

बव करण से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो दोपहर 02:52 बजे तक रहेगा। इसके बाद बालव करण कल सुबह 01:58 बजे तक रहने वाला है।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • पश्चिम में दिशा शूल है।
  • कुम्भ चक्र गर्भ में है।
  • राहु का वास उत्तर दिशा में है।
  • चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में है।
  • शिव जी का वास दोपहर 2:51 बजे तक श्मशान में है। इसके बाद वो गौरी के साथ रहेंगे।

सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति

आज सूर्य ग्रह तुला राशि में रहेंगे। चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह ने आज सुबह 12 बजे कर्क राशि में गोचर किया है। इससे पहले वो मिथुन राशि में थे।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी दिए गए पंचांग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article