ऑटो न्यूज़

Maruti की कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara पर 1.36 लाख रुपये तक की बचत का मौका

Maruti Car Discounts: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। कंपनी के प्रीमियम नेक्सा पोर्टफोलियो की कई कारों पर आप भी फायदा ले सकते हैं।

Image

मारुति कार घर लाने का मौका, मिल रहे तगड़े बेनेफिट्स

Maruti Car Discounts: अगर आप अक्टूबर 2026 में Maruti Suzuki की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी के प्रीमियम नेक्सा पोर्टफोलियो की कई कारों पर इस महीने आकर्षक डिस्काउंट और अन्य फायदे दिए जा रहे हैं। इनमें Grand Vitara, Fronx, XL6, Jimny, Invicto और e Vitara शामिल हैं। सबसे ज्यादा फायदा Grand Vitara के Sigma पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर मिल रहा है, जहां ग्राहक कुल 1.36 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, मिलने वाली छूट कार के वेरिएंट और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगी।

Grand Vitara पर 1.36 लाख रुपये तक की छूट

Maruti Suzuki Grand Vitara के Sigma पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। इसमें 35,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 11,000 रुपये का बुकिंग बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज, लॉयल्टी, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट ऑफर का लाभ भी लिया जा सकता है।

वहीं, Delta पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 1.26 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। Zeta और Alpha पेट्रोल वेरिएंट के साथ ऑल-व्हील ड्राइव मॉडल पर 1.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट और पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है।

Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर जीरो रोड टैक्स बेनिफिट, 1.20 लाख रुपये तक के अतिरिक्त फायदे और पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिल रही है। हालांकि, रोड टैक्स की बचत रजिस्ट्रेशन की लोकेशन पर निर्भर करेगी। Delta CNG पर 1 लाख रुपये और Zeta CNG पर 90,000 रुपये तक के फायदे हैं।

Fronx पर 27,100 रुपये तक की बचत

Maruti Fronx के 1.2-लीटर पेट्रोल मैनुअल और AGS वेरिएंट पर 22,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 7,100 रुपये का बुकिंग ऑफर शामिल है। वहीं, Turbo वेरिएंट पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त कंज्यूमर ऑफर मिलता है, जिससे कुल फायदा 27,100 रुपये तक पहुंच जाता है। इसके CNG वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।

XL6, Jimny और Invicto पर भी ऑफर

वहीं, Maruti Suzuki की XL6 के पेट्रोल वेरिएंट पर 61,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर 50,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। Jimny के सभी वेरिएंट पर 35,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट दिया जा रहा है, जबकि Invicto पर पात्र ग्राहकों को 95,000 रुपये तक की बचत का मौका है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक SUV e Vitara के साथ फ्री चार्जर और होम इंस्टॉलेशन की सुविधा मिल रही है। इस पर एक्सचेंज के तहत 10 साल तक पुराने वाहन पर 30,000 रुपये और इससे अधिक पुराने वाहन पर 20,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

कार खरीदने से पहले जरूर करें ये काम

ध्यान रखें कि एक्सचेंज कार की लाइफ, लॉयल्टी ऑफर, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट स्कीम के आधार पर मिलने वाली छूट बदल सकती है। इसलिए बुकिंग से पहले नजदीकी नेक्सा डीलरशिप से ऑफर को वेरिफाई करें और सभी छूट का पूरा हिसाब लगाते हुए आइटमाइज्ड कोटेशन जरूर लें। इससे आपको कार की फाइनल ऑन-रोड कीमत समझने में आसानी होगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article