Aaj Ka Rashifal: आज सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में हैं। गुरु सिंह और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। आज रविवार है, इसलिए सूर्य उपासना करें। सात्विक बुद्धि और किसी कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए समस्त शिव परिवार की उपासना करें। श्री गणेश जी के साथ भगवान कार्तिकेय की पूजा भी करें।
रविवार को सूर्य उपासना करें। सात अन्न का दान करें। गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को दाना-पानी दें। बुध वाणी के कारक ग्रह हैं। बुध इस समय शुक्र की राशि तुला में शुक्र के साथ ही विराजमान हैं। ऐसे में प्रयास करें कि आपकी वाणी की मधुरता सबको आकर्षित करे और आपका व्यक्तित्व दूसरों के लिए अनुकरणीय बने। श्री गणेश जी की स्तुति और उनके प्रति वात्सल्य भाव रखने से आपको इसमें सहायता मिलेगी।
आज से विष्णु पुराण या किसी अन्य धार्मिक पुस्तक का पाठ और अध्ययन आरंभ करें। भगवान श्रीहरि की उपासना कल्याणकारी रहेगी। श्रीरामचरितमानस का नियमित पाठ करें। भगवान श्रीराम ही भगवान शिव के आराध्य और इष्ट हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे सहज, सरल और प्रभावी मार्ग श्रीराम कथा है। इसलिए श्रीराम कथा का श्रवण करें।
कार्तिक माह में किए गए पुण्य कर्मों का फल कभी व्यर्थ नहीं जाता। इसलिए दान-पुण्य करते रहें। सायंकाल गोधूलि बेला में दीपदान अवश्य करें।
1. मेष राशि
चंद्रमा चतुर्थ भाव, शनि बारहवें और गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति सभी कार्यों के लिए बहुत शुभ है। शुक्र इसी राशि से सप्तम भाव में रहकर धन-संपत्ति के मामले में सहायक हैं। गुरु और चंद्रमा मंगलमय फल देंगे।
व्यवसाय में सफलता मिलने का दिन है। बैंकिंग और आईटी जॉब से जुड़े जातकों को तरक्की या नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। अधिक यात्रा करने से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। किसी भी तरह के संशय से बचें। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है।
आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और पीला।
शुभ अंक: 01 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 70%
2. वृषभ राशि
चंद्रमा इसी राशि से तृतीय भाव में रहकर आर्थिक समृद्धि देंगे। शनि एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र षष्ठम भाव में हैं।
बिजनेस में कामकाज बेहतर चलेगा। नौकरी में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। बहुत अधिक यात्रा करने से बचें, क्योंकि इससे स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। छात्र अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला।
शुभ अंक: 05 और 06।
भाग्य प्रतिशत: 65%
3. मिथुन राशि
चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर आय में वृद्धि करेंगे। सूर्य और शुक्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्रों को करियर में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
टीचिंग, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में अब घर पर विवाह की बात करना शुरू कर दें। सब कुछ अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी आप खुश रहेंगे।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और आसमानी।
शुभ अंक: 04 और 07।
भाग्य प्रतिशत: 70%
4. कर्क राशि
चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार के लिए मंगलमय फल दे रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। वर्तमान में मीन राशि के शनि मनोवांछित सफलता दे रहे हैं।
शुक्र और बुध लव लाइफ में मधुरता लाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हालांकि, शुगर के रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।
आज का उपाय: श्री गणेश जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: लाल और नारंगी।
शुभ अंक: 01 और 03।
भाग्य प्रतिशत: 80%
5. सिंह राशि
अब गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र तृतीय भाव में हैं। चंद्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में गोचर करेंगे। शनि अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य सुख में वृद्धि करेंगे।
बिजनेस में उन्नति को लेकर आप खुश रहेंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। मंगल के प्रभाव से क्रोध बढ़ सकता है। इसलिए वाद-विवाद से बचें और बड़ों का सम्मान करें। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।
आज का उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें। अनार और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 60%
6. कन्या राशि
चंद्रमा एकादश भाव में हैं। द्वितीय भाव के शुक्र और बुध आर्थिक वृद्धि करेंगे। मीडिया, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। द्वादश भाव के गुरु आपको धर्म से जोड़ेंगे। मीन राशि के शनि टेक्निकल और मैनेजमेंट के छात्रों को सफलता दिलाएंगे।
लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा से मन प्रसन्न हो जाएगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करना बहुत पुण्यदायी रहेगा और भक्ति भाव बढ़ाएगा। सात अन्न और फलों का दान करते रहें।
शुभ रंग: लाल और पीला।
शुभ अंक: 05 और 06।
भाग्य प्रतिशत: 70%
7. तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र, सूर्य और बुध के साथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में वृद्धि को लेकर आप खुश रहेंगे। शनि षष्ठम और गुरु एकादश भाव में गोचर करके बहुत अच्छे परिणाम दे रहे हैं। कर्क राशि के चंद्रमा दशम यानी कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं।
करियर में सफलता का समय है। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आपकी कार्यशैली आकर्षक और प्रभावशाली रहती है। युवाओं को प्यार के मामले में बहुत अधिक तनाव लेने से बचना चाहिए। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के केतु का गोचर बहुत अनुकूल नहीं है। बेवजह की यात्राओं में ऊर्जा और समय व्यर्थ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 70%
8. वृश्चिक राशि
राशि स्वामी मंगल नवम भाव में गोचर करके छात्रों के करियर को बेहतर करेंगे। दशम भाव में गुरु का गोचर नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ फल देगा। चंद्रमा नवम भाव में रहकर भाग्य में वृद्धि करेंगे।
जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का आध्यात्मिक सुख प्राप्त होगा। करियर में प्रमोशन को लेकर लंबे समय से मन में चली आ रही चिंताओं का समाधान हो सकता है। चंद्रमा के कर्क और सूर्य के तुला राशि में गोचर का सहयोग आपके लिए बहुत लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें। इससे आपको सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
शुभ रंग: हरा और पीला।
शुभ अंक: 04 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 65%
9. धनु राशि
सूर्य और शुक्र एकादश भाव में गोचर करके बैंकिंग और आईटी क्षेत्र के जातकों के लिए शुभ फल दे रहे हैं। नवम भाव के गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं। शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे।
चंद्रमा कफ से संबंधित रोग दे सकते हैं। करियर में निर्णय लेने की क्षमता को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति समर्पण बनाए रखना होगा, तभी सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। त्वचा से संबंधित परेशानी होने की आशंका है। सुखद धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। इससे आर्थिक सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। अनार और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी।
शुभ अंक: 03 और 06।
भाग्य प्रतिशत: 80%
10. मकर राशि
सप्तम भाव के चंद्रमा नौकरी और व्यवसाय में उन्नति देंगे। अष्टम भाव के गुरु और तृतीय भाव के शनि भी नौकरी और व्यवसाय में लाभ दिलाएंगे। आप आर्थिक प्रगति कर सकते हैं। संतान की सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। अपने बड़े प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से पूरा करें। विवादों से बचें। शुक्र और चंद्रमा लव लाइफ में मधुरता लाएंगे।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। इससे आपको सहायता मिलेगी।
शुभ रंग: बैंगनी और सफेद।
शुभ अंक: 03 और 09।
भाग्य प्रतिशत: 75%
11. कुंभ राशि
चंद्रमा षष्ठम भाव में हैं, लेकिन गुरु सप्तम भाव में गोचर करके घर-परिवार का वातावरण शुभ बना सकते हैं। सब कुछ मंगलमय रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में अचानक बहुत जल्द बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। अपने बिजनेस प्रोजेक्ट पर ध्यान दें।
शनि द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सूर्य और शुक्र का नवम यानी भाग्य भाव में रहना आर्थिक विकास के लिए मंगलमय है।
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा।
शुभ अंक: 02 और 08।
भाग्य प्रतिशत: 70%
12. मीन राशि
पंचम भाव के चंद्रमा छात्रों को लाभ देंगे। गुरु का षष्ठम भाव में रहना स्वास्थ्य में सुधार के संकेत दे रहा है। राशि स्वामी शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और शुक्र अष्टम भाव में रहकर बैंकिंग जॉब से जुड़े जातकों को बहुत शुभ फल दे सकते हैं।
गुरु और चंद्रमा छात्रों के करियर में प्रगति देंगे। नौकरी में बहुत जल्द प्रमोशन मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ी दूरियां रह सकती हैं। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: पीला और नारंगी।
शुभ अंक: 01 और 02।
भाग्य प्रतिशत: 65%
