भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Tata Sierra एक बार फिर वापसी कर रही है। इस बार Tata इसे एक मॉडर्न और पावरफुल SUV के रूप में पेश करने जा रही है, जो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। यह SUV ना केवल पावर और परफॉर्मेंस का दम दिखाएगी, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी EV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी।
पेट्रोल इंजन विकल्प-दमदार परफॉर्मेंस के साथ
Tata Sierra के पेट्रोल वेरिएंट में दो इंजन विकल्प मिल सकते हैं। पहला होगा 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन, जो किफायती ड्राइविंग के लिए उपयुक्त होगा। दूसरा और ज्यादा पावरफुल विकल्प होगा 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, जो खासतौर पर टॉप वेरिएंट्स के लिए आरक्षित हो सकता है। इस टर्बो पेट्रोल इंजन से लगभग 170 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि दोनों इंजन E20 फ्यूल (20% एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर चलने के लिए तैयार होंगे, जिससे पर्यावरण पर कम असर पड़ेगा।
डीजल इंजन विकल्प-पुराने भरोसे का नया अवतार
Tata Sierra का डीजल वर्जन भी उतना ही दमदार होगा। इसमें 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो पहले से ही Harrier और Safari जैसे मॉडल्स में देखा गया है। यह इंजन 170 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देगा। ग्राहक इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ-साथ संभवतः AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) तकनीक का भी विकल्प देख पाएंगे, जो ऊंचे वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकती है।
इलेक्ट्रिक वर्जन- पहले आएगा और सबसे खास होगा
सबसे खास बात यह है कि Tata Sierra का EV (इलेक्ट्रिक वर्जन) इसकी पेट्रोल और डीजल वर्जन से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसमें 65kWh और 75kWh की बैटरी पैक मिल सकते हैं, जो Harrier EV से लिए जाएंगे। EV वर्जन में RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और QWD (quad-wheel drive) जैसे विकल्प होंगे। इसके अलावा, SUV में चार टेरेन मोड्स- मिट्टी, चट्टान, रेत और बर्फ दिए जाएंगे, जिससे हर तरह की सड़क पर शानदार कंट्रोल मिलेगा।
सीधी टक्कर होगी सेगमेंट की बड़ी SUV से
Tata Sierra का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद कई लोकप्रिय मिडसाइज SUV से होगा। इनमें Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Mahindra BE6 शामिल हैं। अपनी मल्टी-पावरट्रेन रणनीति के साथ Tata Sierra इन सभी को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिख रही है।
लॉन्च टाइमलाइन- बस कुछ महीनों का इंतजार
Tata Motors ने फिलहाल लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Sierra को अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसे पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे साफ है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल लगभग तैयार है।
