शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। फेस्टिव सीजन में बहुत से लोग नई गाड़ी खरीदने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो 1.50 लाख के बजट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं। आप Royal Enfield से लेकर Hero बाइक खरीद सकते हैं-
Royal Enfield Hunter 350
शहर की सड़कों पर आसान और कंफर्टेबल राइडिंग के लिए Royal Enfield Hunter 350 को खरीद सकते हैं। 2026 Hunter 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिप क्लच मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-LED हेडलाइट, डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ Tripper Pod नेविगेशन और Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
Bajaj Pulsar NS200
Bajaj Pulsar NS200 एक 199.5cc लिक्विड-कूल्ड इंजन वाली नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है, जो 18 kW (24.5 PS) की अधिकतम पावर और 18.74 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके डिजाइन को मस्कुलर और अग्रेसिव लुक दिया गया है, जबकि टेक्नोलॉजी के तौर पर इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पोजिशन इंडिकेटर और फ्यूल इकोनॉमी से जुड़ी जानकारी मिलती है।
TVS Raider
स्पोर्टी नेकेड स्ट्रीट बाइक चाहिए तो TVS Raider भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस बाइक को आकर्षक डिजाइन और रोजाना की राइडिंग के साथ बेहतर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 125cc का 3-वाल्व इंजन दिया गया है, जो एयर और ऑयल कूलिंग तकनीक से लैस है। बाइक 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है और इसमें Boost, Power और Eco जैसे राइडिंग मोड मिलते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसके चुनिंदा वेरिएंट में TFT डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स, वॉयस असिस्ट और कॉल मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
Honda Unicorn
इस बजट में आपके पास Honda Unicorn का भी ऑप्शन है, जिसमें 162.71cc का इंजन दिया गया है, जो OBD2B मानकों के अनुरूप है और स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। बाइक में PGM-FI तकनीक मिलती है, जो इंजन तक ईंधन की बेहतर सप्लाई सुनिश्चित करती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें LCD डिजिटल पैनल, LED हेडलैंप और नया 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।
Hero Xtreme 125R
आप Hero Xtreme 125R को भी खरीद सकते हैं। हीरो की ये बाइक एक स्पोर्टी 125cc मोटरसाइकिल है, जिसमें 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.4 BHP की अधिकतम पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। Xtreme 125R 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है और 63 किमी/लीटर की WMTC माइलेज देती है। बाइक में राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी, 3 राइड मोड, क्रूज कंट्रोल, मल्टीकलर LCD डिस्प्ले, 120/80 रियर टायर और मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
