ऑटो न्यूज़

नई Honda Elevate खरीदने का है प्लान? जानिए कितनी चुकानी होगी डाउन पेमेंट और मंथली EMI

अगर आप भी Honda Elevate Facelift खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको मंथली ईएमआई और डाउन पेमेंट का हिसाब पहले ही लगा लेना चाहिए।

Image

नई होंडा एलिवेट के लिए कितनी देनी होगी मंथली ईएमआई

नई होंडा फेसलिफ्ट (New Honda Elevate) भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इस एसयूवी को कई वेरिएंट और पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। अगर आप भी इस एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और पूरी रकम एक साथ खर्च नहीं करना चाहते, तो कार लोन (Car Loan) लेकर इसे EMI पर खरीद सकते हैं। हालांकि, सवाल यही कि आपको इस एसयूवी के लिए कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी और हर महीने कितनी EMI चुकानी पड़ेगी? आइए जानते हैं-

Honda Elevate के नए मॉडल की कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट की कीमत 11.80 लाख रुपये से शुरू होकर 16.90 लाख रुपये तक जाती है। वहीं पेट्रोल-CVT वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13.79 लाख रुपये है और टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 18.40 लाख रुपये तक पहुंचती है।

बेस मॉडल पर EMI का पूरा हिसाब

अगर आप दिल्ली में Honda Elevate का एंट्री-लेवल SV पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट खरीदते हैं, तो मान लीजिए कि इसकी ऑन-रोड कीमत 13.70 लाख रुपये पड़ती है। इसमें अगर आप 3,70,000 रुपये की डाउन पेमेंट कर देते हैं और बाकी की रकम 10 लाख रुपये के लिए बैंक से लोन लेते हैं तो आपकी मंथली ईएमआई का हिसाब कुछ ऐसा होगा-

मान लीजिए आप बैंक से 9.5 प्रतिशत की दर पर लगभग 10 लाख रुपये का लोन लेते हैं अब लोन अवधि के हिसाब से आपकी मंथली EMI अलग-अलग होगी।

अगर लोन की अवधि 3 साल रखी जाती है, तो हर महीने लगभग 32034 रुपये की EMI बनती है। वहीं 4 साल का टेन्योर चुनने पर EMI घटकर करीब 25,124 रुपये हो जाती है। 5 साल के लोन पर आपकी मंथली किस्त लगभग 21,000 रुपये रह जाएगी।

इस उदाहरण में 5 साल के लोन पर आपको 10 लाख के लोन पर बैंक को लगभग 12,60,097 रुपये देने होंगे। यानी होंडा एलिवेट का बेस मॉडल खरीदने के लिए आपको कुल 16,30,879 रुपये खर्च करने होंगे।

लोन अवधिलोन राशिब्याज दरमंथली EMIकुल भुगतान
3 साल₹10 लाख9.5%₹32,034₹11,53,224
4 साल₹10 लाख9.5%₹25,124₹12,05,952
5 साल₹10 लाख9.5%₹21,000₹12,60,097

डाउन पेमेंट बढ़ाने का फायदा

यहां इस बात को समझें कि अगर आप डाउन पेमेंट ज्यादा देते हैं तो लोन की रकम को कम किया जा सकता है। लोन की रकम कम होने का मतलब ही कम मंथली ईएमआई होगी। इतना ही नहीं, पूरे लोन पर चुकाए जाने वाला ब्याज भी कम होगा।

ध्यान रखें कि यहां दिए गए आंकड़े केवल अनुमानित उदाहरण हैं। वास्तविक EMI आपके CIBIL स्कोर, बैंक की ब्याज दर, डाउन पेमेंट, लोन अवधि और अन्य चार्ज पर निर्भर करेगी। साथ ही ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए कार खरीदने से पहले बैंक और Honda डीलर से अंतिम लोन और EMI की जानकारी जरूर जांच लें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article