ऑटो न्यूज़

टोयोटा के वाहनों की बिक्री सितंबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 31,091 इकाई पर पहुंची

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को बताया कि सितंबर में उसकी थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 6,728 इकाई हो गई। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सितंबर 2024 में 5,021 इकाइयां बेचीं।

Image

Toyota Innova Hycross/Photo-Toyota

वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सितंबर महीने में बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 31,091 इकाई हो गई। पिछले महीने घरेलू बाजार में डीलरों को कंपनी की थोक बिक्री 27,089 इकाई रही, जबकि निर्यात 4,002 इकाई रहा। इस वाहन विनिर्माता कंपनी ने सितंबर 2024 में कुल 26,847 इकाइयां बेचीं थी।

PTI/भाषा से उन्होंने कहा, "भारत सरकार द्वारा ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों और त्योहारी सीजन की शुरुआत के कारण बाजार की धारणाएं उत्साहजनक हैं।" जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बुधवार को बताया कि सितंबर में उसकी थोक बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़कर 6,728 इकाई हो गई।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने सितंबर 2024 में 5,021 इकाइयां बेचीं। वाहन विनिर्माता कंपनी ने एक बयान में कहा, "कंपनी की वृद्धि को हाल ही में जीएसटी में कटौती और नवरात्रि की शुरुआत से समर्थन मिला, जिससे ग्राहकों की धारणा में सुधार हुआ और बिक्री में मजबूत गति मिली।"

इनपुट- भाषा

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article