ऑटो न्यूज़

कभी IIM के सामने लगाते थे टपरी, अब MBA Chai Wala ने खरीदी 90 लाख की Mercedes

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 16, 2023, 02:31 PM IST

IIM Ahmadabad के सामने चाय की टपरी से शुरुआत करने वाले इंदौर के MBA Chai Wala नाम से मशहूर Prafull Billore ने 90 लाख रुपये की लग्जरी कार खरीदी है. Mercedes की नई कार लेने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Image

प्रफुल्ल बिल्लोरे ने 90 लाख रुपये की मर्सिडीज खरीद के ये साबित कर दिया है कि उनका बिजनेस तरक्की कर रहा है.

KEY HIGHLIGHTS
  • MBA चायवाला ने खरीदी मर्सिडीज
  • 90 लाख की ये धाकड़ लग्जरी कार
  • डिलीवरी का वीडियो हो रहा वायरल

MBA Chai Wala Mercedes: एमबीए चायवाला एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इस कंपनी के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे ने 90 लाख रुपये की मर्सिडीज खरीदी है. एमबीए चायवाला नाम से फेमस हो चुके प्रफुल्ल ने 2017 से शोहरत की सीढ़ी चढ़ना शुरू किया था, तब इन्होंने एमबीए की पढ़ाई छोड़कर आईआईएम अहमदाबाद के सामने चाय का ठेला शुरू किया. धीरे-धीरे इन्हें सफलता मिलने लगी और अब वो एमबीए चायवाला के बैनर तले कई सारे रेस्टोरेंट चलाते हैं. प्रफुल्ल बिल्लोरे ने अब 90 लाख रुपये की मर्सिडीज खरीद के ये साबित कर दिया है कि उनका बिजनेस जोरदार तरक्की कर रहा है.

वीडियो हो रहा वायरल

प्रफुल्ल बिल्लोरे ने नई मर्सिडीज की डिलीवरी लेते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में केक काटने के अलावा एमबीए चायवाला कुछ दस्तावेज भी साइन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के शुरू होते ही जो टेक्स्ट नजर आता है, वो बिल्लोरे ब्रदर्स एमबीए चायवाला है, इसके बाद होल्ड दी विजन, ट्रस्ट दी प्रोसेस लिखा हुआ है.

25 लाख लोगों ने देखा वीडियो

इस कार की खरीद तीन दिन पहले हुई है जिसके बाद प्रफुल्ल बिल्लोरे ने सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया था. अब तक करीब 25 लाख लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है जहां लोग इनकी मेहनत रंग लाने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article