ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Swift को मिला महंगी कारों वाला सेफ्टी फीचर, बनी फुल पैसा वसूल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 8, 2023, 12:44 PM IST

Maruti Suzuki ने ग्राहकों के बीच बेहद पॉपुलर Swift Hatchback के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) सेफ्टी फीचर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने कार के बाकी फीचर्स पहले जैसे ही रखे हैं, अब कार पहले से सेफ हो गई है.

Image

स्विफ्ट के साथ अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी दिया है जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट हुई सेफ
  • मिला इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • कम दाम में महंगी कारों वाला फीचर

Maruti Suzuki Swift New Safety Feature: मारुति सुजुकी स्विफ्ट ऐसी किफायती हैचबैक है जो लॉन्च के बाद से ही भारतीय ग्राहकों की आंख का तारा बनी हुई है. सेफ्टी रेटिंग कैसी भी मिली हो, ग्राहकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग तो इसकी खरीद में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. हालांकि अब कंपनी ने इस सस्ती हैचबैक के साथ महंगी कारों वाला वो फीचर दिया है जो इसकी सेफ्टी में बड़ा इजाफा करने वाला है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट के साथ अब इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी दिया है जो सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड है.

इन कारों को भी मिले नए फीचर्स

मारुति सुजुकी ने कल ही अपनी तीन अन्य पॉपुलर कारों - बलेनो, अर्टिगा और एक्सएल6 के साथ नए फीचर्स दिए हैं. इन तीनों कारों को नए कनेक्टिविटी फीचर्स मिले हैं जो ओटीए माध्यम से मिलने लगे हैं. स्विफ्ट की बात करें तो ईएससी फीचर पहले कार के सिर्फ टॉप मॉडल को मिलता था जिसे अब एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस के साथ भी उपलब्ध कराया गया है.

ब्लैक एडिशन में स्विफ्ट भी शामिल

मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले अपने अरेना कार लाइनअप के सभी मॉडल्स का ब्लैक एडिशन मार्केट में उतारा है जिसमें स्विफ्ट भी शामिल है. पूरी तरह काले रंग वाली स्कीम में मारुति सुजुकी स्विफ्ट बहुत जोरदार दिख रही है. इस रंग को पर्ल मिडनाइट ब्लैक नाम दिया गया है और इस मॉडल रेंज में ऑल्टो के10, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, अर्टिगा, एस-प्रेसो और ब्रेजा शामिल हैं. कंपनी ने यही कलर स्कीम नैक्सा रेंज के लिए भी कुछ समय पहले ही पेश की है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article