iVoomi Energy S1 Electric Scooter: मुंबई आधारित इलेक्ट्रि्रक स्कूटर निर्माता आईवूमी ने एस1 ई-स्कूटर के नए वेरिएंट्स - एस1 80, एस1 100 और एस1 240 लॉन्च कर दिए हैं. अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैयार किया गया है. एस1 ईवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 69,999 रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 1.21 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी का दावा है कि एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिंगल चार्ज में 240 किमी तक चलाया जा सकता है. इसका स्टैंडर्ड एस1 वेरिएंट पहले से मार्केट में उपलब्ध है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 85,000 रुपये है.
दमदार बैटरी पैक वाला ई-स्कूटर
इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉप मॉडल आईवूमी एस1 240 है जिसके साथ 4.2 किलोवाट-आर ट्विन बैटरी पैक दिया गया है. ये 3.33 बीएचपी ताकत वाली 2.5 किलोवाट मोटर से लैस है. ई-स्कूटर के एस1 80 वेरिएंट को 1.5 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है जो सिंगल चार्ज में 80 किमी तक रेंज देता है. इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा तक सीमित है. कंपनी ने एस1 के तीनों वेरिएंट्स को तीन राइडिंग मोड्स दिए हैं जिनमें ईको, राइडर और स्पोर्ट आते हैं. यहां डस्की ब्लैक, पिकॉक ब्लू और नाइट मरून कलर्स मिले हैं.
1 दिसंबर से शुरू होगी बिक्री
आईवूमी देशभर में स्थित अपने डीलरशिप नेटवर्क के जरिए 1 दिसंबर 2022 से नई इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की बिक्री शुरू करने वाली है. आईवूमी का कहना है कि ऑनरोड कीमत पर 100 प्रतिशत फायनेंस उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने वित्तीय संस्थानों से हाथ मिलाया है. कंपनी देश के दक्षिणी मार्केट में विस्तार के लिए जल्द जल्द कदम उठाने वाली है और इसी साल के अंत तक अपनी पूरी प्रोडक्ट रेंज वहां उपलब्ध कराएगी. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद के बाद महंगे पेट्रोल का टेंशन खत्म हो जाता है.
