ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की चहेती नई Bajaj Pulsar P150 लॉन्च, अब मर्केट में मचाएगी भौकाल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 23, 2022, 02:27 PM IST

Bajaj Auto ने नई Pulsar P150 भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये है. ये नई मोटरसाइकिल काफी अलग अंदाज में पेश की गई है और इसके साथ अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं.

Image

दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 1.20 लाख रुपये रखी है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नई बजाज पल्सर पी150 लॉन्च
  • बड़े बदलावों के साथ पेश हुई
  • 1.17 लाख रुपये शुरुआती दाम

New Bajaj Pulsar P150 Launched In India: बजाज ऑटो ने भारतीय ग्राहकों की चहेती पल्सर बाइक का नया मॉडल लॉन्च किया है. नई बजाज पल्सर पी150 की एक्सशोरूम कीमत 1.17 लाख रुपये है और इसकी जगह पुरानी पल्सर 150 और पल्सर एन160 के बीच की है. दिखने में नई बाइक काफी खूबसूरत है और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 1.20 लाख रुपये रखी है. स्टाइल और डिजाइन के मामले में हमेशा से ये बाइक जोरदार रही है और इसके पॉपुलर बाइक बनने की ये सबसे बड़ी वजह है.

कितनी अलग है पल्सर पी50

बजाज ऑटो ने नई पल्सर पी150 के साथ नया अंडरबॉडी एग्ज्हॉस्ट दिया है. इसके अलावा सिंगल डिस्क और डुअल डिस्क वेरिएंट्स में भी कुछ बदलाव नजर आते हैं, इनमें से दूसरे वेरिएंट के साथ क्लिप-ऑन हैंडलबार और दो हिस्सों में बंटी सीट के अलावा अलग किस्म का ग्रैब हैंडल दिया गया है. स्टैंडर्ड पल्सर 150 ट्विन डिस्क में मिले 1345 मिमी के मुकाबले नई बजाज पल्सर पी150 ट्विन डिस्क का व्हीलबेस 1352 मिमी है. इसके अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं.

कितना दमदार है इंजन

नई बजाज पल्सर पी150 के साथ 149.68 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8,500 आरपीएम पर 14.3 बीएचपी ताकत और 6,000 आरपीएम पर 13.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है. फीचर्स पर नजर डालें तो नई पल्सर पी150 को पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एंप्टी इंडिकेटर, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और टेल लैंप्स के अलावा यूएसबी चार्जर दिए गए हैं. बता दें कि पुराने मॉडल के मुकाबले नई पल्सर सिर्फ 6,000 रुपये महंगी है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article