ऑटो न्यूज़

2024 Bajaj Pulsar N150 और N160 भारत में हुईं लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.18 लाख

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 8, 2024, 04:39 PM IST

Bajaj Auto ने भारत में नई Pulsar N150 और N160 लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को अपडेटेड तकनीक और फीचर्स के साथ पेश किया है। इन दोनों की शुरुआती कीमत क्रमशः 1.18 लाख और 1.30 लाख है।

Image

कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया है और दिखने में दोनों पहले जैसी ही हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 बजाज पल्सर N150 और N160
  • भारत में लॉन्च हुईं दो अपडेटेड बाइक्स
  • 1.18 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत

2024 Bajaj Pulsar N150 And N160: बजाज ऑटो ने भारत में 2024 पल्सर एन150 और एन160 लॉन्च कर दी हैं। इन दोनों बाइक्स को कुछ नई तकनीक और फीचर्स के साथ पेश किया गया है जिनकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये है। ये नई पल्सर एन150 की कीमत है, 2024 पल्सर एन160 की शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया है और दिखने में दोनों पहले जैसी ही हैं। टॉप मॉडल्स की बात करें तो यहां पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके इतर डिजाइन, परफॉर्मेंस और डायरमेंशन बिल्कुल नहीं बदले हैं।

क्या-क्या नया मिला

नई बजाज पल्सर एन150 और एन160 को जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिला है, उसके जरिए रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी, एवरेट माइलेज और पेट्रोल खत्म होने को बचे किलोमीटर्स की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा बजाज राइड कनेक्ट ऐप से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट के मिलेगा, इससे राइडर इनकमिंग कॉल्स और नोटिफिकेशन को पढ़ सकता है। बजाज पल्सर एन150 के साथ अब कंपनी ने पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल एबीएस भी दिया है।

कितना दमदार है इंजन

पल्सर एन150 के साथ पहले जैसा 149.5 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 14.5 एचपी और 13.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। पल्सर एन160 को भी पिछले मॉडल वाला 165 सीसी इंजन मिला है जो 17 एचपी और 14.3 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाला है। दोनों बाइक्स के 2024 मॉडल में एन150 की एक्सशोरूम कमत 1.18 लाख रुपये से शुरू होकर 1.24 लाख रुपये तक जाती है, वहीं एन160 की कीमत 1.31 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 1.33 लाख तक जाती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article