Flying Bike: सपना नहीं हकीकत, ये है दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, टॉप स्पीड- 100 kph

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 06:35 PM IST

जापानी स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies की उड़ने वाली बाइक Xturismo ने गुरुवार को अमेरिका में डेब्यू किया है। इसे अर्बन मोबिलिटी का फ्यूचर कहा जा रहा है।

Flying Bike: सपना नहीं हकीकत, ये है दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, टॉप स्पीड- 100 kph

Flying Bike: फिल्मों में कई बार उड़ने वाली बाइक नजर आती है। लेकिन, एक स्टार्टअप कंपनी ऐसा सच में कर दिखाया है। जापानी स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies की उड़ने वाली बाइक Xturismo ने गुरुवार को डेट्रॉइट ऑटो शो में अमेरिका में डेब्यू किया है। इस होवरबाइक को दुनिया की पहली फ्लाइंग बाइक कही जा रही है। कंपनी अगले साल इसे अमेरिका में बेचने की तैयारी कर रही है।

XTurismo को अर्बन मोबिलिटी का फ्यूचर कहा जा रहा है। इसे पिछले साल अक्टूबर में एक प्रोडक्ट के रूप में शोकेस किया गया था। फिर जापान में एक फ्लाइंग डेमो में आम जनता के लिए इसे अनवील किया गया था। 

स्पीड

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जापानी स्टार्टअप कंपनी AERWINS Technologies की Xturismo होवरबाइक 40 मिनट तक उड़ सकती है और इसकी टॉप 100 किलोमीटर प्रति घंटे है। 

ये होवरबाइक पहले से ही जापान में सेल में है और AERWINS के फाउंडर और CEO Shuhei Komatsu ने कहा है कि कंपनी इसके छोटे वर्जन को अगले साल अमेरिका में सेल करने की तैयारी कर रही है। 

कीमत

इसकी कीमत $777,000 (लगभग 6 करोड़ रुपये) है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत $50,000 लगभग 39,82,525 रुपये तक होने की उम्मीद है। लेकिन, ऐसा होने में 2025 तक का समय लग सकता है। 

XTurismo कावासाकी हाइब्रिड इंजन से पावर्ड गैसोलीन-इलेक्ट्रिक होवरबाइक है। इसमें दो प्राइमरी प्रोपेलर्स और चार सेकेंडरी प्रोपेलर्स जो स्टेबलाइजर्स के रूप में काम करते हैं। ये काफी लाउड हैं और कंपनी आवाज को कम करने की कोशिश में है। इसे काफी कार्बन फाइबर पार्ट्स से बनाया गया है। इसका खुद का वजन 300 किलोग्राम है। 

End of Article