भारत में लॉन्च हुई BMW की पहली इलेक्ट्रिक SUV iX, सिंगल चार्ज में चलेगी 425 km, कीमत 1.16 करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2021, 04:14 PM IST

BMW ने भारत में लग्जरी EV स्पेस में एंट्री लेते हुए अपनी नई iX electric SUV को लॉन्च कर दिया है। BMW iX को भारत में 1.16 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है।

भारत में लॉन्च हुई BMW की पहली इलेक्ट्रिक SUV iX, सिंगल चार्ज में चलेगी 425 km, कीमत 1.16 करोड़

BMW ने भारत में लग्जरी EV स्पेस में एंट्री लेते हुए अपनी नई iX electric SUV को लॉन्च कर दिया है। BMW iX को भारत में 1.16 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में पेश किया गया है। आपको बता दें Mercedes-Benz, Audi और Jaguar जैसी लग्जरी कार कंपनियां भी भारत में इलेक्ट्रिक SUVs बेचती हैं। 

अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों की तरह भी BMW iX भी बतौर कंपलिटली बिल्ट यूनिट (CBU) भारत में आएगी और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mercedes-Benz EQC, Audi e-tron और Jaguar i-Pace जैसी कारों से रहेगा।

BMW ने भारत में BMW iX को भारत में केवल xDrive40 वेरिएंट में पेश किया है और इसकी डिलीवरी अगले साल अप्रैल से होगी। इस नई SUV को Euro NCAP में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है। लुक्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक SUV में नए BMW मॉडल्स जैसा सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज दिया गया है। लेकिन, EV पर्सोना मेनटेन करने के लिए इसमें फ्यूचरिस्टिक स्टायलिंग एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। 

नई BMW iX में कंपनी का फिफ्थ-जनरेशन ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दिया गया है। जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल करता है, ताकी ये इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) फंक्शन ऑफर कर सके। BMW iX xDrive40 की बात करें तो इसमें 76.6 kWh बैटरी पैक दिया गया है। जो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर करता है और 240 kW या 322 bhp का कंबाइंड आउटपुट और 630 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल चार्ज में 425 km की रेंज देगी। ग्लोबली  कंपनी हाई-एंड iX xDrive50 वेरिएंट भी ऑफर करती है। लेकिन, इसे भारत में लाने का कोई प्लान नहीं है। बाकी ये नई SUV ढेरों प्रीमियम फीचर्स से लैस है। 

End of Article