ऑटो न्यूज़

TVS ने Apache और Ronin को किया अपडेट, नए वेरिएंट में मिलेंगे कई नए फीचर्स, जानें कीमत

Apache के साथ ही कंपनी ने TVS Ronin के कई सारे वेरिएंट को भी अपडेट दिया है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से RTR 310 और RR 310 को नए Black Diamond Edition में पेश किया गया है। अब आपको इन सभी बाइक्स में तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

टीवीएस ने अपनी कई सारी बाइक्स को दिया बड़ा अपडेट। (फोटो क्रेडिट-TVS Motor)

अगर आप इस फेस्टिव सीजन में TVS की बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। TVS Motor Company ने अपनी बाइक रेंज में कई बड़े अपडेट किए हैं। कंपनी ने Apache RTR 160, Apache RTR 160 4V और Apache RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट पेश किए हैं। इन बाइक्स में नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है।

Apache के साथ ही कंपनी ने TVS Ronin के अलग-अलग वेरिएंट को भी अपडेट दिया है। इसके अलावा टीवीएस की तरफ से RTR 310 और RR 310 को नए Black Diamond Edition में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, नई बाइक्स की डिलीवरी इस फेस्टिव सीजन से शुरू हो जाएगी।

Apache RTR 160 का नया टॉप वेरिएंट

TVS Apache RTR 160 के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.28 लाख रुपये रखी गई है। इसमें कंपनी ने ट्रैक्शन कंट्रोल, हेजर्ड लाइट्स और LED इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स जोड़े हैं। यह बाइक ग्राहकों को चार कलर ऑप्शन में मिलेगी।

Apache RTR 160 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.41 लाख रुपये है। इस मॉडल में भी कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। बाइक में Google Maps मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसे भी चार अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है।

Apache RTR 200 4V में भी नए फीचर्स

Apache RTR 200 4V के नए टॉप वेरिएंट की कीमत 1.50 लाख रुपये है। TVS के मुताबिक, यह भारत की सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी से लैस 200cc मोटरसाइकिलों में से एक है। इस बाइक में Google Maps मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल फ्रंट USD फोर्क भी दिया गया है। Apache RTR 200 4V भी चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

RTR 310 और RR 310 को मिला Black Diamond Edition

TVS ने अपनी प्रीमियम बाइक्स RTR 310 और RR 310 के नए Black Diamond Edition भी लॉन्च किए हैं। RTR 310 Black Diamond Edition की कीमत 2.49 लाख रुपये, जबकि RR 310 Black Diamond Edition की कीमत 2.88 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स में अब Keyless-Go टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बाइक को बिना चाबी लगाए स्टार्ट करने जैसी सुविधा मिलती है।

TVS Ronin रेंज में भी हुए बदलाव

TVS Ronin मिड रेंज सेगमेंट में एक बेहद पॉपुलर बाइक है। कंपनी ने अब इस बाइक को भी अपडेट कर दिया है। TVS ने Ronin के अलग-अलग वेरिएंट में भी कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

Ronin Base+ वेरिएंट में कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन दे दिए हैं। इसके साथ ही अब आपको इसके बेस वेरिएट में ही डुअल चैनल ABS भी उपलब्ध करा दिया गया है। कीमत की बात करें तो आप इसे 1.42 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।

TVS Ronin Mid Variant

Ronin Mid Variant की कीमत 1.51 लाख रुपये है। अगर आप इस वेरिएंट की तरफ जाते हैं तो आपको इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट, कनेक्टेड इंस्ट्रूमेंटेशन और डुअल-चैनल ABS जैसे कई सारे शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में गोल्ड फिनिश वाला USD फ्रंट फोर्क भी दिया गया है।

Ronin का टॉप वेरिएंट

अगर आप Ronin खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके टॉप मॉडल की तरफ जाना चाहते हैं तो सबसे पहले बता दें कि इसके लिए आपको करीब 1.63 लाख रुपये खर्च करना पड़ेगा। इसमें प्रीमियम सीट, ट्रैक्शन कंट्रोल, Type-C चार्जिंग पोर्ट और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फेस्टिव सीजन में शुरू होगी डिलीवरी

TVS ने इन नए Apache मॉडल्स की डिलीवरी फेस्टिव सीजन से शुरू करने की बात कही है। नए फीचर्स और अपडेटेड वेरिएंट के साथ कंपनी अपनी Apache और Ronin रेंज को ग्राहकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article