Best Mileage Bikes Under 1 Lakh: अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए बाइक चलाते हैं तो माइलेज आपके लिए काफी अहम हो सकता है। पेट्रोल की कीमतों को देखते हुए ज्यादा माइलेज वाली बाइक लंबे समय में फ्यूल का खर्च कम करने में मदद कर सकती है। खास बात यह है कि 1 लाख रुपये से कम के बजट में भी कई ऐसी कम्यूटर बाइक्स मौजूद हैं, जो अच्छा माइलेज देने के लिए जानी जाती हैं।
इस बजट में आप Hero Splendor Plus, Bajaj Platina 110, TVS Sport, Hero HF Deluxe और Honda CB Shine जैसे मॉडल शामिल हैं।
Bajaj Platina 110
इस लिस्ट में Bajaj Platina 110 सबसे ज्यादा माइलेज को लेकर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें 115cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है और इसकी ARAI माइलेज 84 kmpl तक बताई गई है। इसकी अनुमानित दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 76,000 रुपये के करीब पड़ती है।
Hero Splendor Plus
ज्यादा माइलेज के लिए Hero Splendor Plus भी एक अच्छा ऑप्शन है, इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 78,000 रुपये के करीब पड़ती है। इसमें 97.2cc इंजन मिलता है और इसका औसत माइलेज करीब 65 से 73 kmpl के बीच हो सकता है। इसमें i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट तकनीक भी दी गई है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन को अपने आप बंद करने में मदद करती है।
Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe की कीमत करीब 59000 रुपये पड़ती है। इसमें 97.2cc इंजन और i3S तकनीक मिलती है। इसका माइलेज करीब 65 से 70 kmpl है।
TVS Sport
TVS Sport भी कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए एक विकल्प है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 60,000 रुपये है। 109.7cc इंजन वाली यह बाइक करीब 70 से 80 kmpl तक का माइलेज दे सकती है।
Honda Shine 125
Honda Shine 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82000 रुपये के करीब पड़ती है। बाइक में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो Honda Shine 125 का ARAI-claimed माइलेज 55 kmpl है।
ध्यान रखें कि बाइक की असल माइलेज सड़क, ट्रैफिक, बाइक की कंडीशन, टायर प्रेशर और राइडिंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है। इसलिए बाइक खरीदते समय केवल माइलेज ही नहीं, बल्कि कीमत, मेंटेनेंस, फीचर्स और आपकी रोजाना की जरूरत को भी ध्यान में रखें।
