दुनिया

मीडिया मुगल Rupert Murdoch का फैसलाः छोड़ा फॉक्स कॉर्प और न्यूज कॉर्प का टॉप पद, बोले- मैं गारंटी दे सकता हूं कि...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 08:14 AM IST

Who is Rupert Murdoch: कीथ रूपर्ट मर्डोक फिलहाल 92 साल के हैं। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, जबकि उन्होंने अपना काम धंधा अमेरिका में सेट किया। फिलहाल वह जाने-माने बिजनेसमैन, मीडिया प्रॉपराइटर और इन्वेस्टर के तौर पर जाने जाते हैं।

Image

ऑस्ट्रेलिया के 92 वीर्षीय मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Who is Rupert Murdoch: मीडिया मुगल माने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक ने फॉक्स कॉर्प और न्यूज कॉर्प के टॉप पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार (21 सितंबर, 2023) को फॉक्स की ओर से जानकारी दी गई कि मर्डोक का फैसला नवंबर में होने वाली बोर्ड बैठकों से प्रभावी हो जाएगा। वह इन दोनों कंपनियों के मानद चेयरमैन बन जाएंगे।

कंपनी की ओर से कहा गया मर्डोक के बेटे लाचलान न्यूज कॉर्प के चेयरमैन की जिम्मदारी संभालेंगे और फॉक्स कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे। लाचलान ने बताया, "हम आभारी हैं कि वह मानद चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। हम जानते हैं कि वह दोनों कंपनियों को मूल्यवान परामर्श देना जारी रखेंगे।''

मर्डोक ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में वादा किया कि वह फॉक्स के साथ जुड़े रहेंगे। मर्डोक के मुताबिक, "अपनी नई भूमिका में मैं आपको गारंटी दे सकता हूं कि मैं और अच्छा करने के प्रयास में हर दिन शामिल रहूंगा।''

कीथ रूपर्ट मर्डोक फिलहाल 92 साल के हैं। उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, जबकि उन्होंने अपना काम धंधा अमेरिका में सेट किया। फिलहाल वह जाने-माने बिजनेसमैन, मीडिया प्रॉपराइटर और इन्वेस्टर के तौर पर जाने जाते हैं।

फॉक्स न्यूज ने अमेरिका की राजनीतिक में मर्डोक को एक ताकतवर व्यक्ति बनाया है। मर्डोक ने फॉक्स न्यूज के अलावा ‘फॉक्स ब्रोडकास्ट नेटवर्क’ भी शुरू किया था जो 'द सिम्पसंस' जैसे कार्यक्रम के साथ तीन बड़े दिग्गजों एबीसी, सीबीएस और एनबीसी को सफलतापूर्ण चुनौती देने वाला पहला नेटवर्क था। वह द वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट के भी मालिक हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article