दुनिया

Canada के PM को निज्जर-पन्नू के कब्जे वाले गुरुद्वारों से जाता है लाखों पाउंड का चंदा- कांग्रेसी MP का दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 06:49 AM IST

India Canada Tension Row: कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि वहां से भारत और पंजाब में ड्रग्स भेजा जा रहा है। पंजाब को लेकर भारत के टॉप 10 आतंकियों एवं गैंगस्टर की जो लिस्ट है, उसमें से आठ कनाडा में है। कनाडा ने उनको अपने यहां पनाह दी हुई है।

Image

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। (फाइल)

Photo : AP

India Canada Tension Row: भारत और कनाडा के तल्ख रिश्तों के बीच पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस की सांसद रवनीत सिंह ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर बड़ा संगीन आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ट्रूडो और उनकी पार्टी भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों और गैंगस्टर को अपने देश में पनाह देती है। सैकड़ों गुरुद्वारों पर निज्जर और पन्नू का कब्जा है, जहां से हर सप्ताह कनाडा के पीएम, उनके मंत्रियों और उनकी पार्टी को लाखों पाउंड का चंदा जाता है। यही वजह है कि वे उन जैसे 0.5% लोगों के हक में बयान दे रहे हैं।

सिंह ने ट्रूडो के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वहां से भारत और पंजाब में ड्रग्स भेजा जा रहा है। पंजाब को लेकर भारत के टॉप 10 आतंकियों और गैंगस्टर की जो लिस्ट है, उसमें से आठ कनाडा में है। कनाडा ने उनको अपने यहां पनाह दी हुई है। सिंह ने इसके साथ ही यह दावा भी किया कि उनके दादाजी की जिसने हत्या की थी, उसका दाहिना हाथ हरदीप सिंह निज्जर था। वह यहां से वहां गया और कनाडा ने उसे पनाह दे दी।

कांग्रेसी सांसद ने कनाडा में रह रहे 99.5 प्रतिशत शांतिप्रिय भारतीयों से कनाडा सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया ताकि दोनों देशों के संबंध में खटास न आए और लोगों को परेशान न होना पड़ा। सिंह ने जब दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री का हवाई जहाज खराब होने का जिक्र किया तो सभापति के आसन पर बैठे भर्तृहरि महताब ने बताया कि जब वह 2018 में भारत यात्रा पर आए थे तब भी उनका जहाज खराब हो गया था।

महताब ने आगे बताया कि इस बार भारत सरकार की तरफ से उन्हें ले जाने के लिए प्लेन भी ऑफर किया गया था। कांग्रेस सांसद सिंह ने कहा कि सारे के सारे गैंगस्टर कनाडा में बैठकर पंजाब में हत्याएं करवा रहे हैं। दरअसल, अब एक आतंकी पन्नू ने धमकी दी है कि वह हिंदुओं को कनाडा में नहीं रहने देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article