दुनिया

Turkey Earthquake: तुर्की में फिर से आया शक्तिशाली भूकंप, तीन की मौत, 200 से ज्यादा लोग घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 21, 2023, 06:52 AM IST

Turkey Earthquake: इससे पहले तुर्की में 6 फरवरी को दो बार बड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब इन झटकों से तुर्की का पड़ोसी देश सीरिया, भी हिला था। तब कम से कम एक लाख लोग बेघर हो गए थे और दोनों देशों में कम से कम 46,000 लोगों की मौत हो गई है।

Image

तुर्की में फिर आया भूकंप

Photo : AP

Turkey Earthquake: तुर्की में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार हताय प्रांत में भूकंप आया। तुर्की-सीरिया सीमा क्षेत्र में सोमवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के इस झटके से तुर्की के हताय शहर में दहशत फैल गई। इमारतों को नुकसान पहुंचा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।

तीन लोगों की मौत, 213 घायल

अनादोलु एजेंसी ने तुर्की के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू के हवाले से बताया कि तुर्की के दक्षिणी हटे प्रांत में आए दो ताज़ा भूकंपों के बाद कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 213 अन्य घायल हो गए।

रॉयटर्स ने तुर्की की बचाव टीमों को भूकंप के बाद लोगों की हालत का जायजा लेने के लिए पैदल भागते हुए देखा, जिनमें से अधिकतर लोग दो सप्ताह पहले आए भूकंप के बाद अस्थायी टेंट में रह रहे हैं। एक निवासी मुना अल उमर ने कहा कि जब भूकंप आया तो मैं सेंट्रल अंताक्या के एक पार्क में एक तंबू में थी। अपने 7 साल के बेटे को गोद में लिए रोते हुए उसने कहा कि मुझे लगा कि मेरे पैरों के नीचे से धरती फट जाएगी।

मिस्र लेबनान में भी महसूस हुए झटके

रॉयटर्स के पत्रकारों ने कहा कि यह मिस्र और लेबनान में भी महसूस किया गया है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने कहा कि भूकंप की गहराई 2 किमी (1.2 मील) थी। एक प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तुर्की के बचाव दल इस झटके बाद इधर-उधर भागते दिखे।

turkey earthquake (3).

तुर्की में फिर आया भूकंप

जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप

इधर भारत के जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कटरा इलाके में सोमवार रात 3.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कहीं से भी किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप रात 10.07 बजे आया और इसकी गहराई 25 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र कटरा से 89 किमी पूर्व था। केंद्र शासित प्रदेश के रियासी और डोडा जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कटरा में 17 फरवरी को भी 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

पीटीआई से इनपुट के साथ

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article