दुनिया

अमेरिका में भारत की आवाज हो रही बुलंद, जेडी वेंस से मिले शशि थरूर; इन मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

All-Party Delegation Meet: शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की। थरूर ने कहा कि हमने आतंकवाद-रोधी प्रयासों से लेकर तकनीकी सहयोग बढ़ाने तक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए वास्तव में रचनात्मक और सार्थक संवाद हुआ।

Image

भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से की मुलाकात (फोटो साभार: @ShashiTharoor)

Photo : Twitter

All-Party Delegation Meet: शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय सांसदों के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की और आतंकवाद विरोधी प्रयासों से लेकर तकनीकी सहयोग बढ़ाने तक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर “व्यापक” चर्चा की। थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज वाशिंगटन डी.सी. में हमारे प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराष्ट्रपति जे डी वेंस की शानदार बैठक हुई।”

थरूर ने क्या कुछ कहा?

थरूर ने कहा कि हमने आतंकवाद-रोधी प्रयासों से लेकर तकनीकी सहयोग बढ़ाने तक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए वास्तव में रचनात्मक और सार्थक संवाद हुआ, जिसमें विचारों का शानदार मेल देखने को मिला।

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह उपराष्ट्रपति वेंस से मुलाकात की। पोस्ट में कहा गया, “बातचीत में आतंकवाद निरोधक क्षेत्र में सहयोग सहित भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।”

अमेरिका में, भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू ने कहा कि उनके बीच “वास्तव में शानदार, व्यापक, रचनात्मक और सार्थक बातचीत हुई।’’ अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के समय, वेंस अपने परिवार के साथ भारत की यात्रा पर थे।

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने किन देशों की यात्रा की?

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख से अवगत कराने के लिए दौरे के अंतिम चरण में वाशिंगटन पहुंचने से पहले प्रतिनिधिमंडल गुयाना, पनामा, कोलंबिया और ब्राजील की यात्रा कर चुका है। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य सांसद सरफराज अहमद, जी हरीश मधुर बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, मिलिंद देवरा, तेजस्वी सूर्या और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत संधू हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article