स्पोर्ट्स

फीफा अंडर-15 विश्व कप से पहले टीम इंडिया को कोच बिबियानो फर्नांडिस ने दी अहम सलाह

भारत की अंडर-15 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस ने टीम को विश्व कप के आगाज से पहले परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की अहम सलाह दी है।

Image

फीफा अंडर-15 वर्ल्ड कप

कोलकाता: भारत की अंडर-15 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस चाहते हैं कि उनके युवा खिलाड़ी मजबूत फुटबॉल आधार तैयार करने के साथ रणनीति के अनुसार खुद को ढालना सीखें। भारतीय टीम 22 से 31 अक्टूबर तक अजरबेजान के बाकू में होने वाले फीफा अंडर-15 विश्व कप और महोत्सव की तैयारी कर रही है। पहली बार फीफा इस विश्व कप का आयोजन कर रहा है। भारतीय टीम को ऐसे में टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका मिला है।

ग्रुप के में मिली भारतीय टीम को जगह

भारत को ग्रुप ’के’ में बहरीन, कैमरून, ग्रेनाडा, लाओस और सेनेगल के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को लाओस के खिलाफ मैच से करेगी। फर्नांडिस ने कहा कि तैयारियों के दौरान टीम ने उत्साहजनक प्रगति की है। फर्नांडिस ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा,'हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को इस बात की स्पष्ट समझ हो कि गेंद अपने पास होने और विपक्षी टीम के कब्जे में होने पर हमें किस तरह खेलना है। हमारा लक्ष्य ऐसी टीम तैयार करना है जो गेंद अपने पास होने पर निडर होकर खेले, रक्षण में आक्रामक हो और अनुशासन बनाए रखे।'

परिस्थितियों के मुताबिक रणनीति बदलने पर दिया जोर

कोच ने टीम के खेलने के मूल सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों और मैच की परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बदलने की क्षमता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा,'हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें अपने खेलने के तरीके की स्पष्ट समझ हो। साथ ही, अलग-अलग प्रतिद्वंद्वियों और मैच की परिस्थितियों के अनुसार रणनीति में बदलाव करने की क्षमता भी होनी चाहिए।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article