क्राइम

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: ग्वालियर में किसान पुरुषोत्तम गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 20 प्रतिशत तक ब्याज पर लिए गए लाखों रुपये के कर्ज और वसूली के दबाव के चलते हत्या की साजिश रची गई थी।

Image

ग्वालियर में किसान पुरुषोत्तम गुर्जर की हत्या की गुत्थी सुलझी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gwalior News: ग्वालियर के झांसी रोड थाना अंतर्गत ग्राम पिपरौली के खेतों में मिले एक किसान के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। बताया गया है कि 20 प्रतिशत तक का मोटा ब्याज वसूलने से परेशान होकर चार आरोपियों ने मिलकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम पिपरौली स्थित भागीरथ गुर्जर के खेत में एक अज्ञात का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम गुर्जर पुत्र रामहेत गुर्जर, उम्र 35 साल, निवासी छोटी मडईयां केदारपुर के रूप में उसके सगे भाई जितेन्द्र ने की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जिसमें पाया गया था कि पेशे से किसान पुरुषोत्तम की हत्या किसी धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर गंभीर प्रहार कर की गई थी।

जांच के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया

परिजनों की रिपोर्ट पर थाना झांसी रोड में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मर्ग और हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के नेतृत्व में 5 विशेष टीमों का गठन किया था। टीमों ने मामले की बारीकी से विवेचना की, जिसमें परिजनों और संदेहियों से भी पूछताछ की गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अथक प्रयासों से आखिरकार 72 घंटों के भीतर अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो गया।

ब्याज पर पैसे चलाने का काम

जांच में खुलासा हुआ कि मृतक पुरुषोत्तम गुर्जर ब्याज पर पैसे चलाने का काम करता था। ग्राम छोटी मडईयां के रहने वाले चारों आरोपियों ने उससे लगभग 20 प्रतिशत की भारी-भरकम ब्याज दर पर लाखों रुपये कर्ज ले रखा था। पुरुषोत्तम लगातार ब्याज की वसूली के लिए उन पर दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। घटना से तीन दिन पहले सभी आरोपियों ने गांव के एक चबूतरे पर एकत्र होकर पुरुषोत्तम की हत्या की योजना बनाई थी। संयोगवश, मृतक की पत्नी के भाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

चारों आरोपियों ने की हत्या

घर में सूनेपन का फायदा उठाकर 13 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे, आरोपी रमन गुर्जर ने पुरुषोत्तम को घर के बाहर सोते हुए जगाया और ब्याज के पैसों का हिसाब करने तथा लेनदेन का लालच देकर उसे घर के पास ही भागीरथ के खेत में ले गया। वहां बातचीत के दौरान अचानक आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और चारों आरोपियों ने बारी-बारी से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या की पूरी कहानी सामने आने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम रमन गुर्जर पुत्र उत्तम सिंह गुर्जर, उम्र 24 साल, राधाकृष्ण गुर्जर पुत्र महताब सिंह गुर्जर, उम्र 30 साल, छोटू उर्फ राहुल गुर्जर पुत्र फकीर सिंह गुर्जर, उम्र 23 साल और विजय उर्फ खैरी गुर्जर पुत्र बीरासिंह गुर्जर, उम्र 28 साल सभी निवासी छोटी मडईयां केदारपुर बताये गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video