Earthquake Breaking: रूस के पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप (Kamchatka Peninsula) क्षेत्र में शुक्रवार को 7.0 की तीव्र तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 140 किलोमीटर (86.99 मील) की गहराई में स्थित था। झटकों से किसी नुकसान या हताहत की तात्कालिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
रूस में आज कब भूकंप आया?
NCS के अनुसार, भूकंप शुक्रवार सुबह 9:05 बजे भारतीय समयानुसार आया। इसकी गहराई 152 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र 52.068 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। अमेरिका के राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। न ही सुनामी को लेकर कोई परामर्श, निगरानी या खतरे की स्थिति घोषित की गई है।
कहां था भूकंप का केंद्र?
EMSC ने भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से लगभग 146 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में बताया। इस शहर की आबादी करीब 1.87 लाख है। वहीं, ओजर्नोव्स्की शहर से इसका केंद्र लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में था। ओजर्नोव्स्की की आबादी करीब 2,600 है।
भूकंप से कितना नुकसान?
भूकंप से हुए नुकसान और इसके प्रभावों के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
खबर अपडेट की जा रही है।
